Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Russia Ukraine War: लड़ाई के बीच दिल पिघला रहा यह वीडियो, बच्ची ने कहा- हमें जंग नहीं शांति चाहिए

महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है जबकि लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

Russia Ukraine War: लड़ाई के बीच दिल पिघला रहा यह वीडियो, बच्ची ने कहा- हमें जंग नहीं शांति चाहिए
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध चल रहा है. इस लड़ाई में अब तक हजारों की जानें जा चुकी हैं.  रूस की सेना मजबूती से यूक्रेन की तरफ बढ़ रही है और राजधानी कीएव पर मिसाइलें दाग रही है. इधर यूक्रेन में हजारों लोग बेघर हो गए हैं. यूक्रेन से लगातार कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर लोगों की रूह तक कांप जा रही है. इस बीच एक दिल पिघला देने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक छोटी बच्ची शांति की अपील करती नजर आ रही है. बच्ची किसी भी कीमत पर युद्ध नहीं चाहती है.

वारयल वीडियो में नजर आ रही बच्ची का नाम लिली है. लिली का कहना है, 'मुझे पृथ्वी पर शांति चाहिए, पृथ्वी के टुकड़े नहीं. हम भाई और बहन हैं.' 

यहां देखें वीडियो-

 

ये भी पढ़ें- 67 साल से नहीं नहाया यह आदमी, पानी से खाता है खौफ


वीडियो को brittikitty नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है. सोशल मीडिया पर सामने आया यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बच्चे के छोटी सी उम्र में इतनी गहरी बात कहने का अंदाज सभी का दिल जीतते दिख रहा है. 

महज कुछ सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से भी अधिक बार देखा जा चुका है जबकि लाखों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. वहीं लोगों ने वीडियो देख तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'लिली सही कह रही है हमें इस तरह लड़ना नहीं चाहिए’ तो वहीं इसके बाद एक एक कर लोगों ने 'स्टॉप वॉर' के कमेंट्स की बौछार लगा दी.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement