Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2022: राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की परीक्षा

RPSC Paper Leak: आरपीएससी ने सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती के तहत सामान्य विज्ञान का पेपर आज होना था. लेकिन लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया है.

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2022: राजस्थान में सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, RPSC ने रद्द की परीक्षा

rajasthan paper leak bill 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज, 24 दिसंबर को होने वाली सेकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा (RPSC 2nd grade Teacher Exam 2022) को रद्द कर दिया है. परीक्षा से पहले यह पेपर लीक हो गया था. जिसके बाद आरपीएससी ने आनन-फानन में एग्जाम को रद्द करने का फैसला लिया है. यह पेपर सामान्य विज्ञान का था और सुबह 9 बजे से आयोजित होना था. फिलहाल पुलिस और एसओजी को आदेश दिया गया है कि वह पेपर लीक मामले की जांच करे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करे.

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में सेंकड ग्रेड टीचर की भर्ती के लिए आज यानी 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू होनी थी. लेकिन परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले ही पेपर सोशल मीडिया पर सर्कुलेट होने लगा. इसकी जानकारी जैसे ही आरपीएससी तक पहुंची, बोर्ड ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत रद्द करने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें- राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे दरोगा पर भारी पड़ा TTE, कंट्रोल रूम ले जाकर भरवाई पेनल्टी

बस में मिले परीक्षा के पेपर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर के बेकरिया से आ रही एक बस में पुलिस ने चेकिंग की थी. इस बस में 40 से 50 बच्चे और शिक्षक मौजूद थे. बताया जा रहा है कि इस बस में शिक्षक बच्चों को राजस्थान सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर सॉल्व करा रहे थे. जिसकी जानकारी तुरंत आरपीएससी को दी गई. बोर्ड के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो अभ्यर्थियों के पास मिले पेपर और भर्ती परीक्षा के पर्चे का मिलान किया गया तो ये मैच कर गया.

ये भी पढ़ें- COVID outbreak Live: दुनिया में सबसे बड़ा कोरोना आउटब्रेक, चीन में एक दिन 3 करोड़ 70 लाख केस

इस मामले में उदयपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है. जिनमें आज पेपर देने वाले कुछ अभ्यर्थी भी शामिल हैं. एसपी विकास शर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement