लेटेस्ट न्यूज
रोहित शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसपर उनकी पत्नी रितिका ने भी कमेंट किया. आईए जानते हैं, रितिका ने कमेंट में क्या लिखा.
डीएनए हिंदीः भारतीय क्रिकेट टीम आने वाले मैचों की तैयारियों में जुटी हुई है. इसी बीच कप्तान Rohit Sharma ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. रोहित की पोस्ट पर उनकी पत्नी ऋतिका ने उनकी टांग खींचते हुए एक कमेंट किया. रोहित शर्मा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा - नेक्सट अप, श्रीलंका.
उनकी पोस्ट पर ऋतिका ने ऐसा कमेंट किया कि पोस्ट की जगह सबकी अटेंशन उनके कमेंट को मिलने लगी. ऋतिका ने लिखा "हां, हां, यह सब ठीक है लेकिन क्या आप मुझे प्लीज कॉल बैक कर सकते हैं. रोहित के फोन ना उठाने पर उनकी पत्नी का यूं शिकायत करने का अंदाज सभी को बहुत मजेदार लगा. ऋतिका के इस कमेंट को भी काफी लाइक्स मिल चुके हैं.
बीसीसीआई ने जल्द श्रीलंका में शुरू होने वाली सीरीज के लिए रोहित शर्मा को नया टेस्ट कप्तान बना दिया है. अब रोहित भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट की कप्तानी संभालेंगे. रोहित ने कुछ समय पहले कहा था - “तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी करना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक शानदार एहसास है. मेरे पास अभी बहुत सारी चुनौतियां हैं. एक बार मौका मिलने पर टीम की कप्तानी करके मैं बहुत खुश था. हमारे पास बढ़िया खिलाड़ियों का ग्रुप है. मैं उनका नेतृत्व करने के लिए उत्सुक हूं.”
ये भी पढ़ें:
1- Exclusive Interview: पत्रकार की धमकी, टेस्ट सीरीज से ड्रॉप... जानें ऋद्धिमान साहा के दिल की बात
2- Wriddhiman Saha को धमकाने वाले पत्रकार पर बीसीसीआई सख्त, हो सकती है कार्रवाई