Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IPL के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे Glenn Maxwell, इस भारतीय लड़की से करने वाले हैं शादी

मैक्सवेल आईपीएल में विराट कोहली की मौजूदगी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का हिस्सा हैं. 27 मार्च को विनी रमन से इनकी शादी होने वाली है.

IPL के कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे Glenn Maxwell, इस भारतीय लड़की से करने वाले हैं शादी

glen max well and vini raman

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.  इसके चलते मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे से अलग रह सकते हैं और यहां तक कि इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती कुछ मैचों से भी किनारा करते नजर आ सकते हैं. हालांकि यहां बात मैक्सवेल की भारतीय मूल की विनी रमन और इन दोनों की होने वाली शादी के दिलचस्प कार्ड से जुड़ी हुई है. 

दरअसल, मैक्सवेल और विनी की शादी का कार्ड तमिल में छापा गया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इससे यह भी साफ जाहिर हो गया है कि यह शादी पूरी तरह से तमिल रीति-रिवाजों के अनुसार होगी. 

विनी रमन और मैक्सवेल की पहली मुलाकात सन् 2013 में हुई थी. लंबे समय तक दोनों एक-दूसरे को डेट करते रहे. साल 2020 में इन्होंने सगाई की. कोविड-19 की वजह से शादी टालनी पड़ी और अब आखिरकार वो वक्त आ गया, जब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे.  रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में 27 मार्च को यह शादी होगी. हालांकि फैंस के मन में ये सवाल भी है कि क्या तमिल वेडिंग के साथ ही मैक्सवेल व्हाइट वेडिंग भी करेंगे? इस सवाल को जवाब तो आने वाले वक्त में ही मिलेगा.

बता दें कि मैक्सवेल आईपीएल में विराट कोहली की मौजूदगी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा हैं. आरसीबी ने मैक्सवेल को नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिया था.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

ये भी पढ़ें-
Love letter: महात्मा गांधी ने बा से ऐसे कही थी दिल की बात, 'जाहिर नहीं करता हूं, मगर प्यार हर दिन बढ़ रहा है'

Advertisement
Advertisement

Advertisement