Advertisement

Ravindra Jadeja ने मैदान में दिखाए ‘पुष्पा’ के तेवर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रविन्द्र जडेजा का श्रीलंका के बल्लेबाज को आउट करने के बाद पुष्पा फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन की कॉपी करते नजर आएं हैं.

Ravindra Jadeja ने मैदान में दिखाए ‘पुष्पा’ के तेवर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच आसानी से जीत लिया है. इस मैच में भारतीय टीम के दमदार आलराउंड रविन्द्र जडेजा ने ढाई साल बाद वापसी है ऐसे में अब मैदान पर उनका टशन एक बार फार देखने को मिला है जिसमें पुष्पा फिल्म के नायक का एक्शन भी दिखा है और वो मैदान पर ‘मैं झुकेगा नहीं’ वाला एक्शन करते नजर आएं हैं. 

रविन्द्र जडेजा का नया धमाल

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 मुकाबले में रविन्द्र जडेजा ने लंबे समय बाद वापसी की है.जडेजा चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर थे. बाएं हाथ के बल्लेबाज जडेजा इस मुकाबले में थोड़े फिल्मी होते हुए नजर आए. जब जडेजा ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को आउट किया तो उस समय वह दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अल्‍लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्‍म ‘पुष्‍पा’ में उनके सिग्‍नेचर तरीके से हाथ को दाढ़ी के नीचे फेरते हुए नजर आए. जडेजा का यह एक्शन  वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रविन्द्र जडेजा ने किया ‘मै झुकेगा नहीं' एक्शन

गौरतलब है कि श्रीलंकाई पारी के 10वें ओवर में रविंद्र जडेजा ने अनुभवी बल्लेबाज दिनेश चांदीमल (Dinesh Chandimal) को ईशान किशन (Ishan Kishan)  के हाथों स्टंप आउट करा विकेट मिलने के तुरंत बाद जडेजा पुष्पा फिल्‍म का बहु‍चर्चित डायलॉग को दोहराते हुए दिखे. वहीं हिंदी में कमेंट्री के दौरान पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने ‘मैं झुकेगा नहीं’ बोलकर जडेजा के विकेट सेलिब्रेशन को और जोरदार बना दिया.

यह भी पढ़ें- Time Machine: क्या टाइम ट्रैवल की थ्योरी से भविष्य की सैर संभव है?

आपको बता दें कि क्रिकेट के पिच से बाहर रहने के दौरान रविंद्र जडेजा इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स के जरिए खूब लोकप्रिय हुए थे. वहीं अब जब वह मैदान पर हैं तो उनका सोशल मीडिया वाला अंदाज एक बार फिर लाइव देखने मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- IPL 2022 का पूरा शेड्यूल हो गया जारी, पहले से लेकर फाइनल मैच की डिटेल जान लें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement