Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

कैलाश सत्यार्थी को मिला Boat का साथ, दिल्ली के स्लम में रहने वाले बच्चों को देंगे मंच

नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के फाउंडेशन को अब बोट कंपनी का साथ मिला है. स्लम में रहने वाले बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए साथ आए हैं.

Latest News
कैलाश सत्यार्थी को मिला Boat का साथ, दिल्ली के स्लम में रहने वाले बच्चों को देंगे मंच
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन (केएससीएफ) और आईटी प्रोडक्‍ट बनाने वाली कंपनी Boat खास मुहिम के लिए साथ आए हैं.  दोनों संस्थाओं ने मिलकर झुग्गी में रहने वाले बच्चों की छुपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्‍य से ‘प्रतिभा विकास कार्यक्रम’ की शुरुआत की है. ‘मेरी आवाज सुनो’ (हियर मी रोर) नामक इस कार्यक्रम को ओखला की स्‍लम बस्‍ती इंद्र कल्याण विहार में लॉन्च किया गया है. 

बच्चों को स्कॉलरशिप भी मिलेगी
शहर की स्‍लम बस्तियों के बच्‍चों की प्रतिभा को निखारने के लिए केएससीएफ और Boat ने हाथ मिलाया है. प्रतिभा विकास कार्यक्रम के तहत, गरीब बच्‍चों को संगीत, डांस, थिएटर और क्रिकेट में अपनी प्रतिभा को निखारने और उसे प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा. बच्‍चों को वरिष्‍ठ कलाकार और खिलाड़ी विशेष ट्रेनिंग देंगे. प्रतिभावान बच्‍चों को स्‍कॉलरशिप भी दी जाएगी.

दिल्ली की 4 स्लम बस्तियों के लिए कार्यक्रम
यह कार्यक्रम महानगर की चार स्लम बस्तियों चाणक्‍यपुरी की संजय कैंप, ओखला के इंद्रा कल्‍याण विहार, रंगपुर पहाड़ी और वसंतकुंज की इंदर कैंप में आयोजित किया जाएगा. प्रतिभा विकास कार्यक्रम बाल सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से महानगर की स्‍लम बस्तियों में रहने वाले समाज के कमजोर और हाशिए के बच्चों को संगीत, नृत्य, रंगकर्म और क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारने और उसे प्रदर्शित करने का अवसर देगा. कार्यक्रम का शुभारंभ Boat लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक और सीएमओ श्री अमन गुप्ता ने किया.

पढ़ें: बेरोजगारी के मामले में Rajasthan पहले नंबर पर, आपके राज्य का क्या है हाल?

2018 में शुरुआत हुई थी
बता दें कि केएससीएफ ने दिल्‍ली की स्‍लम बस्तियों में बाल मित्र मंडल (बीएमएम) के माध्‍यम से 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी. बीएमएम नोबेल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित श्री कैलाश सत्‍यार्थी की एक ऐसी अनूठी पहल है जिसके माध्‍यम से शहरी स्लम बस्तियों में बच्‍चों के अधिकारों, सुरक्षा एवं विकास को सुनिश्चित करने के लिए काम किया जाता है. इसके जरिए कोशिश है कि हर बच्चा स्‍वतंत्र, सुरक्षित, स्‍वस्‍थ और शिक्षित हो. बीएमएम यह सुनिश्चित करता है कि कोई बच्‍चा बाल मजदूरी नहीं करे और सभी बच्चे स्कूल जाएं. वे स्कूल में बने रहें और बाल श्रम, ट्रैफिकिंग, बाल विवाह, बाल यौन शोषण जैसी किसी भी हिंसा या शोषण का शिकार नहीं हों. 

बच्चों को दी जाएगी खास ट्रेनिंग
'डू व्हाट फ्लोट्स योर बोट' के दर्शन में विश्‍वास करने वाली इमेजिन मार्केटिंग लिमिटेड का लक्ष्य ऐसे युवाओं का एक समुदाय बनाना है, जो अपने लगन और प्रतिभा के जरिए खुद को निखारने के लिए प्रेरित हों. इस पहल के तहत बच्चों की प्रतिभा को पहचाना जाएगा और फिर उसे निखारने और उन्‍हें विशेष ट्रैनिंग देने के लिए वरिष्ठ कलाकारों और खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा. ट्रेनिंग के अंत में प्रतिभावान बच्चों का चयन बाल सशक्तिकरण विषय पर आधारित प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा. इस आयोजन का निर्णय एक जूरी द्वारा किया जाएगा और विजेताओं को अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए स्‍कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement