Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Jhulan Goswami ने रचा इतिहास, बनीं वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर

झूलन गोस्वामी से पहले यह कारनामा दुनिया की कोई भी महिला क्रिकेटर नहीं कर पाई है.

Jhulan Goswami ने रचा इतिहास, बनीं वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर

jhulan goswami becomes first bowler in women cricket to take 250 odi wickets know records and history

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami) ने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप-2022 ( ICC Womens World Cup 2022) के एक मुकाबले में इतिहास रच दिया. झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड की जैमी ब्यौमॉन्ट को आउट करते ही वनडे में 250 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. इतना ही नहीं यह उनका 350वां इंटरनेशनल विकेट भी रहा.  

कई रिकॉर्ड किए नाम
199वां मैच खेल रही झूलन वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर हैं. झूलन गोस्वामी 200 विकेटों तक पहुंचने वाली पहली महिला क्रिकेट बनी थीं. झूलन के अलावा कोई भी खिलाड़ी 200 विकेट तक नहीं पहुंच सकी है. 

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज

250 विकेट: झूलन गोस्वामी (भारत)
180 विकेट: कैथरीन लोरैन (ऑस्ट्रेलिया)
180 विकेट: अनीसा मोहम्मद (वेस्टइंडीज)
168 विकेट: शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)
164 विकेट: कैथरीन ब्रंट (इंग्लैंड)

Goswami

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement