Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IPL 2022: आखिरी बार कब दिखी थीं चीयरलीडर्स ग्राउंड पर, इस साल खत्म होगा इंतजार?

आईपीएल की जब भारत में शुरुआत हुई थी तो पहली बार ग्राउंड पर हर टीम की चीयरलीडर्स भी नजर आई थीं. कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की तो कुछ ने ग्लैमर बताया था. 

Latest News
IPL 2022: आखिरी बार कब दिखी थीं चीयरलीडर्स ग्राउंड पर, इस साल खत्म होगा इंतजार?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2022 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और फैंस बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. इस बार मैच के साथ-साथ लोग ग्राउंड पर चीयरलीडर्स होंगी या नहीं, ये जानने के लिए भी बेचैन हैं. आखिरी बार ग्राउंड पर लोगों ने 2019 में चीयरलीडर्स को अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते देखा था. मैदान पर उनके होने से खेल में ग्लैमर का एक तड़का तो सभी मानते ही थे. 

चीयरलीडर्स को लेकर हुआ था विवाद 
साल 2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ था तो पहली बार ग्राउंड पर चीयरलीडर्स भी दिखी थीं. कुछ लोगों ने इसकी खासी आलोचना की थी और कहा था कि यह खेल की मूल भावना के खिलाफ है. हालांकि, मैनेजमेंट और गवर्निंग बॉडी ने इसे खेल का मनोरंजक पहलू बताया था. आईपीएल मैचों के साथ ही लोगों के लिए ग्राउंड पर चीयरलीडर्स का होना सामान्य होता गया था. 

पढ़ें: IPL 2022: 5 बार मुंबई तो 2 बार KKR ने जीता खिताब, जानें 14 सीजन के सभी विजेता 

2019 में आखिरी बार दिखी थीं ग्राउंड पर 
आईपीएल में आखिरी बार 2019 में ग्राउंड पर दिखी थीं. इसके बाद 2020-21 में कोविड महामारी की वजह से आईपीएल के मैच में भी कई तरह के प्रतिबंध लागू रहे थे. कोविड पाबंदियों की वजह से चीयरलीडर्स पर भी पाबंदी थी. दर्शकों को भी स्टेडियम में आने की अनुमति थी.

इस साल भी नहीं दिखेंगी चीयरलीडर्स 
आईपीएल में इस साल भी कोविड पाबंदियों को देखते हुए चीयरलीडर्स अपनी टीम का उत्साह बढ़ाते नहीं दिखेंगी. अगर कोरोना का कहर खत्म हो जाता है तो शायद 2023 में चीयरलीडर्स हमें फिर से मैदान पर नज़र आएं. 

 

पढ़ें: IPL 2022: क्यों नहीं हो रही ओपनिंग सेरेमनी? क्या है कोई खास वजह?

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement