Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IPL 2022: धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, विराट कोहली ने कही दिल जीतने वाली बात 

MS Dhoniने आज आईपीएल शुरू होने से पहले कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर सबको हैरान कर दिया है. धोनी को फैंस से लेकर सेलिब्रिटी अपने अंदाज में विश कर रहे हैं.

Latest News
IPL 2022: धोनी ने छोड़ी सीएसके की कप्तानी, विराट कोहली ने कही दिल जीतने वाली बात 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपने फैसलों से सबको चौंकाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है. धोनी ने आज सीएसके की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया और सोशल मीडिया पर मानो भूचाल आ गया हो. माही के इस फैसले पर लोग अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं. सीएसके के नए कप्तान रवींद्र जडेजा, विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों ने अपने अंदाज में उन्हें बधाई दी है. 

रवींद्र जडेजा ने बताया धोनी को रोल मॉडल 
सीएसके के नए कप्तान रवींद्र जडेजा ने कहा कि आईपीएल ही नहीं उनके पूरे क्रिकेट करियर पर एमएस धोनी की छाप रही है. उन्होंने कहा, 'माही भाई के रहते हुए मुझे किसी चीज़ की चिंता करने की जरूरत नहीं है.' उनकी प्रतिक्रिया को सीएसके के ट्विटर पेज से शेयर भी किया गया है. 

विराट कोहली ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मौके पर एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. पिछले सीजन में जब दोनों अपनी फ्रेंचाइजी के कप्तान थे, तब के मैच के बाद गले लगाने की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसके साथ कोहली ने लिखा, 'येलो जर्सी में महान कप्तानी पारी. एक अध्याय जिसे फैंस कभी नहीं भूल सकते. सम्मान हमेशा.'

CSK ने भी शेयर किया खास मैसेज  
धोनी की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस मौके पर खास तस्वीर शेयर की है. सीएसके के साथ धोनी साल 2008 से ही जुड़े थे. बीच में चेन्नई की टीम पर 2 साल का बैन भी लगा था और बैन के बाद भी धोनी ने इसी टीम के साथ वापसी की थी. 

धोनी की भूमिका को लेकर नहीं है कुछ तय 
अभी तक आधिकारिक तौर पर खुद धोनी की ओर से नहीं कहा गया है कि वह टूर्नामेंट में खेलना जारी रखेंगे या नहीं. माना जा रहा है कि इस सीजन के बाद धोनी टीम के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े रह सकते हैं.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement