Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IPL 2022 का पूरा शेड्यूल हो गया जारी, पहले से लेकर फाइनल मैच की डिटेल जान लें

इस साल आईपीएल मार्च से शुरू होगा और इस सीजन में कुल 10 टीमें खेलेंगी. इस बार के आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच मुंबई के 3 स्टेडियम में होंगे. 

Latest News
IPL 2022 का पूरा शेड्यूल हो गया जारी, पहले से लेकर फाइनल मैच की डिटेल जान लें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का 15वां सीजन 26 मार्च से शुरू होने जा रहा है. गुरुवार को हुई गर्वनिंग काउंसिल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है. बीसीसीआई ने ऑफिशियल ब्राडकास्टर्स स्टार्स ने शनिवार को टूर्नामेंट शुरू करने की बात कही थी. पहले 27 मार्च से सीजन शुरू होने की भी बात कही जा रही थी. 

29 मई को होगा फाइनल मैच 
इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज से बातचीत में खुलासा किया कि टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च से होगी.फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा. इस बार कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं. लखनऊ और अहमदाबाद की नई टीम शामिल हुई है. 

पढ़ें: IND Vs SL पहला टी-20: ईशान-श्रेयस की तूफानी पारी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीती टीम इंडिया

स्टेडियम में दर्शकों को आने की होगी अनुमति
क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि इस बार खाली स्टेडियम में मैच नहीं होंगे.  दर्शकों को स्टेडियम में जाने की इजाजत दी जाएगी.  अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि स्टेडियम में कितनी क्षमता तक दर्शकों को आने की मंजूरी मिलेगी.  लीग राउंड के दौरान इसका फैसला महाराष्ट्र सरकार के नियमों के मुताबिक लिया जाएगा. माना जा रहा है कि 25 से 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में मौजूद रहने की अनुमति मिल सकती है.

लीग स्टेज पर मुंबई में होंगी 55 टीमें
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया है कि लीग स्टेज में मुंबई में 55 और पुणे में 15 मैच खेले जाएंगे. लीग के सभी मैच चार स्टेडियमों में खेले जाएंगे. वानखेड़े स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में 20-20 मैच, ब्रेबोर्न स्टेडियम में 15 मैच और पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 15 मैच खेले जाएंगे. हालांकि, अभी प्ले ऑफ मैचों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

पढ़ें: Rohit Sharma ने नहीं किया कॉल, पत्नी ऋतिका ने सोशल मीडिया पर लगाई क्लास

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement