लेटेस्ट न्यूज
आरसीबी ने इस रोमांचक मुकाबले में चार गेंद रहते जीत दर्ज की है. वहीं इससे पहले केकेआर की टीम 128 पर ढेर हो गई थी.
डीएनए हिंदी: आरसीबी ने आज अपना दूसरा मुकाबला केकेआर के खिलाफ 19.2 ओवर में मैच जीत लिया है. इस जीत आरसीबी के गेंदबाजों की मुख्य भूमिका रही. मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता के बल्लेबाजों ने आज आरसीबी की धारदार गेंदबाजी के सामने पूरी तरह से घुटने टेक दिए . पिछले मैच में शानदार लय में दिख रही केकेआर की बल्लेबाजी को आज आरसीबी ने तहत-नहस कर दिया. सुनील नरेन और आंद्रे रसल जैसे तूफानी खिलाड़ी भी कोई कमाल नहीं कर पाए. ऐसे केकेआर की पारी महज 18.5 ओवर में ही सिमट गई और आरसीबी को 129 रन का आसान लक्ष्य मिला.
वहीं आरसीबी ने यह मैच आसानी से जीत लिया है. हालांकि आरसीबी के भी इस मैच में काफी विकेट गिर गए थे और अंत में 132 रन बनाकर आरसीबी ने यह मैच तो जीत लिया लेकिन टीम के सात विकेट गिर गए थे. यह मैच काफी रोमांचक मोड़ पर आकर खत्म हुआ है.आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 28 रन शेरफेन रदरफोर्ड ने बनाए. वहीं आरसीबी के लिए वानिंडु हसरंगा 4 और हर्षल पटेल 3 विकेट लिए थे.
यह भी पढ़ें- IPL 2022 LSG Vs CSK: पहली हार के बाद वापसी को बेकरार, कैप्टन जडेजा और राहुल के खाता खुलने का इंतजार
आपको बता दें कि केकेआर के बल्लेबाजों ने इस मैच में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के बल्लेबाज वानिंडु हसरंगा और हर्षल पटेल की गेंदबाजी के आगे टिक ही नहीं सके और टीम 128 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. गेंदबाजी की बात करें तो इस मैच में टिम साउदी ने केकेआर के लिए तीन और उमेश यादव ने दो विकेट लिए हैं. हालांकि दोनों ही इस मैच को केकेआर की झोली में लाने में नाकाम रहे.
यह भी पढ़ें- आर्मी चीफ से मुलाकात के बाद Imran Khan ने रद्द किया देश के नाम संबोधन, पर्दे के पीछे क्या चल रहा है?
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.