Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IPL 2022 CSK Vs KKR: अर्धशतक से चूके रहाणे लेकिन शुरुआत में ही दिखाई अपनी क्लास 

पिछले कुछ समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे अजिंक्य रहाणे को आज केकेआर की ओर से मौका मिला था. रहाणे ने इस मैच में 44 रनों की पारी खेलकर अपनी क्लास दिखाई है.

Latest News
IPL 2022 CSK Vs KKR: अर्धशतक से चूके रहाणे लेकिन शुरुआत में ही दिखाई अपनी क्लास 

अजिंक्य रहाणे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल शुरू होने से पहले अजिंक्य रहाणे खराब फॉर्म की वजह से टीम से ड्रॉप हो गए थे. आईपीएल में उन्हें मौका मिलने को लेकर असमंजस बना था. ऐसे में आज केकेआर की ओर से ओपनिंग के लिए उतरे और उन्होंने अपनी क्षमता दिखा दी है. रहाणे ने 44 रनों की अच्छी पारी खेलकर टीम को ठोस शुरुआत दी लेकिन अर्धशतक से चूक गए हैं. 

रहाणे ने पहले ही मैच में पाई लय
अजिंक्य रहाणे ने पहले ही मैच में लय में लौटने के संकेत दिए हैं. पावर हिटर से भरी केकेआर की टीम में उनके लिए आगे की राह इस पारी की बदौलत आसान हो सकती है. आज 34 गेंदों में उन्होंने 44 रन बनाए हैं. अपनी पारी में उन्होंने  6 चौके और 1 छक्का भी लगाया है. आज के मैच में उन्होंने 129.41 की अच्छी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. 

 

पढ़ें: IPL 2022 DC Vs MI: मुंबई के पास तगड़ा अनुभव तो दिल्ली में भी है दम 

टीम में जगह के लिए पेश की पुख्ता दावेदारी 
इस सीजन में फिलहाल केकेआर ओपनिंग जोड़ी के लिए जूझ रही है. ऐसे में पहले ही मैच में लय में लौटकर रहाणे ने दिखा दिया है कि फ्रेंचाइजी का उन पर दिखाया भरोसा गलत नहीं है. रहाणे की ठोस पारी से कहीं न कहीं कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट को भी बेहतर विकल्प मिला है. उनके लिए भी यह राहत की बात है. 

 

पढ़ें: IPL 2022 CSK Vs KKR: 3 साल, 23 पारियों के बाद धोनी के बल्ले से निकला 50 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement