Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान इंटरनेशनल प्लेयर Sandeep Nangal की गोली मारकर हत्या, Video वायरल 

संदीप नंगल को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना था.

Latest News
कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान इंटरनेशनल प्लेयर Sandeep Nangal की गोली मारकर हत्या, Video वायरल 

sandeep nangal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जालंधर के शाहकोट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां कबड्डी टूर्नामेंट में खूनी खेल खेला गया. जानकारी के मुताबिक, अज्ञात लोगों ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल (sandeep nangal ambian) की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, संदीप जालंधर के मालियां गांव में शाम छह कबड्डी कप में शिरकत करने गए थे इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने 20 राउंड फायरिंग कर संदीप पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. 

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें गोली किसने मारी है. सूत्रों के अनुसार चार-पांच बदमाश घात लगाकर बैठे थे जिन्होंने संदीप नंगल पर गोलियां चलाईं. हमले में एक युवक के पैर में भी गोली लगी है. 

नकोदर के एसएसपी सातेंद्र सिंह ने बताया कि 4 लोग आए थे जिन्होंने संदीप के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग की. बुरी तरह घायल होने के बाद संदीप की मौत हो गई. एसएसपी ने बताया कि संदीप वहां खेलने के लिए नहीं गया था उसको सम्मानित ही किया जाना था लेकिन उससे पहले ही अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर गोलियां चला दीं.

संदीप एक भारतीय कबड्डी खिलाड़ी थे. वह एक दशक से भी ज्यादा समय तक कबड्डी से जुड़े रहे. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर कबड्डी में शानदार प्रदर्शन किया था. पंजाब के अलावा वह अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके थे. 

एथलेटिक टैलेंट और कबड्डी में उम्दा प्रदर्शन की वजह से उन्हें डायमंड प्रतिभागी भी कहा जाता था. संदीप एक कबड्डी महासंघ का प्रबंधन देख रहे थे. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर दूर से ही संदीप पर अंधाधुन फायरिंग कर रहे हैं. 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement