Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Dipa Karmakar को इंटरनेशनल जिमनास्टिक संघ ने किया सस्पेंड, कोच ने कहा- 'शॉक्ड है वो'

भारत की मशहूर जिमनास्ट दीपा कर्माकर के कोच ने बताया कि इंटरनेशनल जिमनास्टिक संघ ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है और वह हैरान हैं.

Latest News
Dipa Karmakar को इंटरनेशनल जिमनास्टिक संघ ने किया सस्पेंड, कोच ने कहा- 'शॉक्ड है वो'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दीपा कर्माकर 2016 रियो ओलंपिक में अपने प्रदर्शन के बाद पूरे देश में छा गई थीं. दीपा भले ही पदक नहीं जीत सकीं लेकिन चौथे स्थान पर रहकर उन्होंने जिमनास्टिक में पूरे देश के लिए एक नई उम्मीद बनाई थी. 2021 के टोक्यो ओलंपिक में क्वालिफाई नहीं कर पाने की वजस से हिस्सा नहीं ले सकी थीं. अब फेडरेशन इंटरनेशनल डी जिमनान्सिक (अंतरराष्ट्रीय जिमनास्टिक संघ) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था. दीपा को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और न कारण ही समझ आ रहा है. उनके कोच बिशेश्वर नंदी ने हमारे सहयोगी चैनल ज़ी न्यूज से इस बारे में बात की है. 

'सस्पेंड स्टेट्स से हैरान हैं दीपा'
दीपा कर्माकर फिलहाल अगरतला में हैं और उनसे हम प्रतिक्रिया नहीं ले सके हैं. उनके कोच जो अभी जिमनास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल कैंप में हिस्सा ले रहे हैं, बिशेश्वर नंदी ने हमारे सहयोगी चैनल से बात की है. नंदी ने बताया कि इंटरनेशनल जिमनास्टिक वेबसाइट पर उनकी स्थिति के बारे में सूचना दी गई है और वह इससे बहुत निराश हैं. वह हैरान है और उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा, 'दीपा फिलहाल अगरतला में है और नेशनल कैंप का हिस्सा है. हम सभी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इंटरनेशनल फेडरेशन ने उन्हें क्यों सस्पेंड मार्क किया है जबकि इस तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है.'

पढ़ें: Russia Ukraine War: FIFA ने रूस को दिया जोर का झटका, लगाया अब तक का सबसे बड़ा बैन 

वापसी की उम्मीदों को लगा है झटका 
दीपा के कोच ने कहा कि जैसे ही हमें इस बारे में स्पष्टीकरण मिलेगा हम सबको बता देंगे. उन्होंने बताया कि त्रिपुरा के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि 4 जिमनास्ट इसमें हिस्सा ले रहे हैं. हमारे लिए यह खुशी की बात है. दीपा टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले सकी थीं क्योंकि कोविड-19 की वजह से क्वालिफाई राउंड का आयोजन नहीं हुआ था. नेशनल कैंप के जरिए दीपा अपने साथी जिमनास्टों के साथ वापसी की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल सस्पेंड स्टेट्स से वह और कोच दोनों हैरान हैं.

पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा, लगातार 12 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement