Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Ind Vs WI ODI: टीम इंडिया ने Lata Mangeshkar को किया नमन, काली पट्टी लगाकर उतरे खिलाड़ी 

सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध है. टीम इंडिया उनके सम्मान में आज काली पट्टी लगाकर मैदान पर उतरी है.

Latest News
Ind Vs WI ODI: टीम इंडिया ने Lata Mangeshkar को किया नमन, काली पट्टी लगाकर उतरे खिलाड़ी 

बर्मिंघम में भारत कर सकता है कारनामा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत रत्न लता मंगेशकर के सम्मान में टीम इंडिया आज मैदान पर काली पट्टी लगाकर उतरी है. भारतीय खिलाड़ियों के साथ सपोर्ट स्टाफ ने भी काली पट्टी लगाई है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर महान गायिका को श्रद्धांजलि दी है और उनके गीतों को अमर बताया है. साथ ही, क्रिकेट के लिए उनके प्यार का भी जिक्र किया है. 

बीसीसीआई ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि
बीसीसीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'भारत रत्न लता मंगेशकर जी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम आज काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरी है. लता जी रविवार की सुबह हम सबको छोड़कर स्वर्ग के लिए प्रस्थान कर गई हैं. सुरों की रानी, लता दीदी क्रिकेट से बहुत प्यार करती थीं. उन्होंने हमेशा खेल और टीम इंडिया को सपोर्ट किया था.' मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों और स्टाफ ने एक मिनट का मौन भी रखा था.

क्रिकेट फैन थीं लता, सचिन थे फेवरेट
बता दें कि लता मंगेशकर को क्रिकेट देखना बहुत पसंद था. वह टीम इंडिया की जीत पर अक्सर ट्वीट कर बधाई भी देती थीं. भारतीय खिलाड़ियों में उन्हें सचिन तेंदुलकर बहुत पसंद थे. एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने कहा भी था कि सचिन उनके लिए बेटे की तरह हैं और उन्हें आई (मां) कहते हैं. उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर शोक जताया है. 

पढ़ें: क्रिकेट की दीवानी थीं Lata Mangeshkar, कंगाली से जूझ रही BCCI की ऐसे की थी मदद

वर्ल्ड कप जीतने के बाद किया था कॉन्सर्ट
कपिलदेव की कप्तानी में 1983 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद लता मंगेशकर ने खास तौर पर एक शो टीम इंडिया के लिए किया था. उस समय बोर्ड पैसों की कमी से जूझ रहा था और खिलाड़ियों के सम्मान के लिए पैसे नहीं थे. ऐसे में लता ने खचाखच भरे स्टेडियम में लता दो घंटे का कार्यक्रम किया था. बीसीसीआई ने उस कॉन्सर्ट से खूब पैसे जुटाए और हर खिलाड़ी को एक-एक लाख रुपये दिए थे.
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement