Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IND Vs WI तीसरा टी-20: कोहली-पंत को ब्रेक, क्लीन स्वीप के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 में विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत को ब्रेक दिया गया है. इनकी जगह पर नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

Latest News
IND Vs WI तीसरा टी-20: कोहली-पंत को ब्रेक, क्लीन स्वीप के लिए कुछ ऐसी हो सकती है टीम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ खास रणनीति पर काम कर सकते हैं. टीम इंडिया पहले ही सीरीज जीत चुकी है ऐसे में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का यह बेहतरीन मौका है. ओपनिंग के लिए ईशान किशन का आना तय है और पंत के नहीं होने पर शायद वही विकेटकीपिंग भी करें. तीसरा टी-20 मुकाबला भी कोलकाता में खेला जाएगा. 

ऋतुराज और आवेश खान को मिल सकता है मौका 
रोहित शर्मा घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दोनों खिलाड़ियों को टीम में मौका दे सकती है. टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी है और दोनों खिलाड़ी बिना किसी दबाव के अपना स्वाभाविक खेल पाएंगे. घरेलू क्रिकेट में ऋतुराज गायकवाड़ ने खूब रन बनाए हैं और उनके लिए डेब्यू का यह बेहतरीन मौका हो सकता है. 

पढ़ें: IND vs WI, 3rd T20: विराट कोहली को मिला बायो बबल ब्रेक, नहीं खेलेंगे फाइनल मैच

श्रेयस अय्यर या शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं
मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए श्रेयस अय्यर या शार्दुल ठाकुर में से किसी एक को खिलाया जा सकता है. दोनों ही खिलाड़ी बेहतरीन लय में हैं. अगर टीम संयोजन पर नजर डालें तो हो सकता है कि ठाकुर को मौका मिले क्योंकि यह युवा खिलाड़ी बल्ले के साथ तेजी से रन बना सकता है और बढ़िया गेंदबाजी भी कर लेता है. 

चहल या बिश्नोई में से किसकी जगह लेंगे कुलदीप
कुलदीप यादव को वनडे में भी सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था जबकि टी-20 में वह बेंच पर ही हैं. ऐसे में हो सकता है कि कप्तान रोहित शर्मा कुलदीप यादव को चहल की जगह पर शामिल करें. बिश्नोई ने दोनों ही मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है इसलिए उन्हें मौका दिया जा सकता है. एक संभावना यह भी है कि कुलचा की जोड़ी को मैदान पर आजमाने के लिए युवा बिश्नोई को आराम दिया जा सकता है. 

पढ़ें: Ind Vs WI दूसरा टी-20: पूरन और पॉवेल का पावर गेम नहीं आया काम, जीत के साथ रोहित ब्रिगेड का सीरीज पर कब्जा

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement