Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IND Vs SL दूसरा टेस्ट: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, तोड़ा कपिलदेव के सबसे तेज 50 का रिकॉर्ड

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ने आज ताबड़तोड़ हाफ सेंचुरी ठोंककर कपिलदेव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पंत ने महज 28 गेंदों में 50 रन बना डाले. 

Latest News
IND Vs SL दूसरा टेस्ट: ऋषभ पंत की तूफानी पारी, तोड़ा कपिलदेव के सबसे तेज 50 का रिकॉर्ड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आज कपिलदेव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बेंगलुरु टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच के दूसरे दिन उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. पंत ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया है. 

कपिलदेव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
टेस्ट क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज की यह सबसे तेज फिफ्टी है. इससे पहले कपिलदेव दिसंबर 1982 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम गेंद पर हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक के नाम है. मिसबाह ने 21 गेंदों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में यह मुकाम हासिल किया था.

दूसरे टेस्ट में भारत ने बनाई मजबूत पकड़
दूसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. फिलहाल श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं. पंत 50 रन बनाकर आउट हो गए हैं. पहली पारी में भारत ने 252 रन बनाए जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 109 ही रन बना पाई. 

पढ़ें: India vs SL दूसरा टेस्ट: पिंक बॉल टेस्ट में विकेटों का पतझड़, पहले ही दिन 16 खिलाड़ी आउट

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement