लेटेस्ट न्यूज
कलरबार कंपनी को कोविड के दौरान 40% घाटा हुआ था लेकिन अब सेल्स प्री कोविड लेवेल पर है. जानिए एक दम से लिपस्टिक की मांग कैसे बढ़ी.
डीएनए हिंदीः कोविड-19 के बाद से अगर किसी प्रोडक्ट की सेल(Product Sale) दोगुनी हुई है, तो वह है लिपस्टिक. पिछले कुछ दिनों में लिपस्टिक की मांग में विस्फोट देखा गया है. कोविड के कारण मास्क लगाने की मजबूरी थी पर अब मास्क हटने के साथ महिलाएं वापस से मेकअप प्रोडक्टस का इस्तेमाल कर रही हैं.
जब से मास्क लगाने की अनिवार्यता खत्म हुई है, तब से लिपस्टिक बनाने वाली कंपनियों की सेल में काफी बढ़ोतरी हुई है. इतना ही नहीं लिपस्टिक के साथ-साथ फाउंडेशन और बल्श जैसे प्रोडक्टस की मांग(Product Demand) भी बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें: Gem Stone: पहन रहे हैं हीरा या नीलम तो जरूर फ़ॉलो करें ये नियम
जानिए किसको हुआ, कितना फायदा
1. कलरबार कंपनी को कोविड के दौरान 40% घाटा हुआ था लेकिन अब सेल्स प्री कोविड लेवल पर है.
2. जस्ट हर्ब्स कंपनी को कोविड काल में 50% नुकसान हुआ था लेकिन अब सेल्स 90% ज्यादा हो गई है.
3. बुटीक कंपनी को कोविड काल में 30% नुक्सान हुआ था लेकिन अब फेस केयर प्रोडक्टस की सेल 20-25% ज्यादा हो गई है.
4. लोटस हर्बल्स कंपनी की सेल में कोविड के बाद(Post Covid Sale) 75% तक की गिरावट आई थी जो अब संभलकर प्री कोविड लेवेल पर पहुंच गई है.
5. द बाॅडी शाप कंपनी के मेकअप प्रोडक्टस की सेल भी 20 प्रतिशत तक बढ़ गई है.
ये भी पढ़ेंः नहीं छूट रही है Smoking? अपनाएं ये टिप्स, हो सकता है चमत्कार
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.