Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

VIDEO: डॉक्टर ने बताया Omicron से लड़ने के लिए क्यों जरूरी है बूस्टर डोज?

डॉक्टर अशोक झिंगन (Dr, Ashok Jhingan) बताते हैं कि बूस्टर डोज इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है.

VIDEO: डॉक्टर ने बताया Omicron से लड़ने के लिए क्यों जरूरी है बूस्टर डोज?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Omicron को लेकर पूरा विश्व चिंतित है लेकिन फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं. कोई मास्क को हल्के में ले रहा तो वहीं कुछ लोग वैक्सीन को लेकर अबतक कनफ्यूज हैं. अगर आप भी इनमें से एक हैं तो संभल जाइए क्योंकि सभी एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स की भी यही सलाह है कि ओमीक्रोन से बचना है तो वैक्सीन जरूर लगवाएं.

क्या कहते हैं डॉक्टर?

इस बारे में जब हमने डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक झिंगन (Dr. Ashok Jhingan) से बात की तो उन्होंने कहा, ओमीक्रोन से बचने का सबसे बढ़िया तरीका यही है कि हर आदमी वैक्सीन लगवाए. अगर किसी को एक भी वैक्सीन नहीं लगी है तो समझिए कि अगर उसे इन्फेक्शन होता है तो सीवियर होगा इसलिए सभी को सलाह दी जा रही है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं.

बूस्टर डोज क्यों है जरूरी?

डॉक्टर अशोक झिंगन बताते हैं कि बूस्टर डोज इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है. इम्यूनिटी बढ़ने से आपके वायरस से संक्रमित होने के चांस बहुत ही कम रहेंगे और अगर हो भी जाएंगे तो कोई गंभीर समस्या नहीं होगी. ऐसे में जरूरी है कि अपने लास्ट वैक्सिनेशन की डेट देखें और उस हिसाब से डॉक्टरी सलाह के बाद बूस्टर डोज का स्लॉट बुक करवा लें.

पूरे परिवार की कैसे करें सुरक्षा

अगर घर में कोई एक भी कोविड पॉजिटिव या ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होता है तो उसे तुरंत क्वारंटीन कर दें. न केवल वह मास्क लगाए बल्कि घर के सभी सदस्य मास्क लगाएं. खाने-पीने का ध्यान रखें और कोई भी लक्षण दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement