Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

घर पर ऐसे करें RT-PCR टेस्ट, 20 मिनट में पता चलेगा रिजल्ट

अगर लक्षण हैं तो इस आसान तरीके से आप घर बैठे टेस्ट कर सकते हैं कि COVID है या नहीं.

घर पर ऐसे करें RT-PCR टेस्ट, 20 मिनट में पता चलेगा रिजल्ट

Symbolic Image

Add DNA as a Preferred Source

 डीएनए हिंदी: द इंडिन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की सलाह है कि जिन भी लोगों को कोविड के लक्षण महसूस हो रहे हैं वे घर पर ही रैपिड एंटीजेन टेस्ट की मदद से अपनी जांच करें.

कैसे इस्तेमाल करें COVID टेस्ट Kit?

1- सबसे पहले अपने हाथ धोएं और अच्छे से सुखा लें.

2- एक साफ और सैनिटाइज की हुई जगह पर बैठें और अपनी टेस्ट किट खोलें.

3- टेस्टिंग किट पर बताई गई ऐप डाउनलोड करें और अपनी जानकारी भरें. यह काम बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो कोविड पेशेंट के आंकड़ों में गड़बड़ी हो सकती है.

4- कोविड टेस्टिंग पाउच खोलें और ध्यान रखें कि खोलने के आधे घंटे के अंदर उसे इस्तेमाल कर लें.

5- पहले extraction tube को टेबल पर रखें और उसमें मौजूद लिक्विड को सेटल होने का समय दें.

COVID test kit

6- इसके बाद नेजल स्वैब को अपनी नाक में करीब 2 से 4 सेंटीमीटर तक अंदर डालें और पांच बार घुमाएं.

7- नेजल स्वैब को लिक्विड से भरी ट्यूब में डुबाएं और जो हिस्सा बाहर हो उसे तोड़ दें फिर ट्यूब को बंद कर दें.

8- रिजल्ट 20 मिनट के अंदर ही आ जाता है. इसके बाद आने वाला कोई भी रिजल्ट सही नहीं माना नहीं जाता.

9- टेस्ट किट में लेटर C और T के पास दो लाइन दिखने का मतलब है कि रिपोर्ट पॉजिटिव है और C के पास केवल एक लाइन दिखने का मतलब है कि आप बिल्कुल ठीक हैं घबराने की बात नहीं है.  

यह भी पढ़ें: COVID-19 से जल्दी रिकवर करना है तो खाने में शामिल करें ये चीजें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement