Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Health Tips: गर्मी के मौसम में जरूर खाएं तरबूज, ये हैं 5 खास फायदे

गर्मी तेजी से बढ़ रही है. मौसम विभाग की ओर से भी लू चलने की चेतावनी दी जा रही हैं. ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है

Health Tips: गर्मी के मौसम में जरूर खाएं तरबूज, ये हैं 5 खास फायदे

Watermelon

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस साल गर्मी ने जल्दी दस्तक दी है और तेजी से गर्मी का प्रकोप बढ़ने भी लगा है. मार्च महीने में ही मौसम विभाग की ओर से लू और हीट वेव जैसी चेतावनी जारी कर दी गई हैं, ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी ना हो और सभी पोषक तत्व मिलते रहें इसके लिए कुछ फलों  का सेवन काफी मददगार है.ऐसा ही एक फल है तरबूज. बाजारों में तरबूज अब मिलना शुरू भी हो गया है. गर्मी के प्रकोप से शरीर को बचाने के लिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करें. जानें इसके फायदे-

1.  गर्मी में सबसे बड़ी समस्या होती है डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी. पानी की कमी होने से कमजोरी आती है और तबियत बिगड़ने लगती है. इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के साथ ही हर रोज तरबूज का सेवन जरूर करें. इसमें 92% लिक्विड होता है जिससे शरीर को पर्याप्त हाइड्रेशन मिलता है.

2. तरबूज में विटमिन सी, विटमिन ए, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटमिन बी1, विटमिन बी-5, विटमिन बी-6 जैसे पोषक तत्वों के साथ ही एंटीऑक्सिडेंट गुण भी होते हैं, जिनसे शरीर को काफी लाभ मिलता है.

यह भी पढ़ें- Health Tips: हर रोज मखाने का सेवन इन 5 समस्याओं से रखेगा दूर

3.तरबूज के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है. इसमें मौजूद पानी और फाइबर पेट को भरा रखते हैं. इससे भूख कम लगती है और डाइट कंट्रोल रहती है.

4. गर्मी में चलने वाली लू के कारण अक्सर लोग बीमारी हो जाते हैं. तरबूज का सेवन इस लू के खतरे से भी बचाता है. इसमें मौजूद इलेक्ट्रलाइट्स शरीर को बाहरी गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं.

5.अच्छी पाचन क्रिया के लिए जानकार फाइबर युक्त आहार लेने की सलाह देते हैं. गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन पाचन क्रिया दुरुस्त रखने में भी मदद करता है. इसमें मौजूद फाइबर पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

ये भी पढ़ें- कई गुना तेजी से फैलता है Stealth Omicron, ऐसे पहचानें लक्षण, जानें भारत में क्या होगा असर?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement