लेटेस्ट न्यूज
Gurmeet Choudhary ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक भावुक मैसेज भी लिखा है.
डीएनए हिंदी: टीवी के पावर कपल गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) के घर गुडन्यूज आ गई है. देबिना ने 3 अप्रैल को एक प्यारी बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया है. नन्ही परी के आने की खबर गुरमीत ने सोशल मीडिया के जरिए खुद फैंस के साथ शेयर की है. इस खुशखबरी के साथ गुरमीत ने अपनी बेटी की पहली झलक भी दिखाई है जिसपर इंटरनेट दीवाना हुआ जा रहा है. देबीना और गुरमीत को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज की ताबड़तोड़ बधाइयां मिल रही हैं.
वायरल हुआ वीडियो
गुरमीत चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए बेटी के घर आने की खुशी साझा की है. उन्होंने अपने पोस्ट में एक दिल जीत लेने वाला वीडियो भी शेयर किया है जिसके जरिए बेटी की पहली झलक भी दिखा दी है. इस वीडियो में तीन हाथ नजर आ रहे हैं. सबसे पहले गुरमीत का हाथ खुलता है, फिर देबिना अपना हाथ खोलती है और फिर आखिर में उनकी बच्ची का हाथ दिखाई देता है. गुरमीत का ये खुशखबरी देने का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है और ये खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- Bharti Singh Baby: घर में गूंजी किलकारी, जानें पति हर्ष ने कैसे दी खुशखबरी!
ये भी पढ़ें- IPL 2022: केकेआर की जीत में काम आईं नन्हे अबराम की दुआएं, PHOTOS में देखें कैसे खुशी से झूमीं सुहाना
लिखा प्यारा मैसेज
इस वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने कैप्शन में लिखा- 'ढ़ेर सारे आभार के साथ हमने 3.4.2022 को अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत किया. सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया. प्यार और आभार- गुरमीत, देबीना'. बता दें कि अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान देबीना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रही थीं. वो अपने बेबी बंप के साथ क्यूट तस्वीरें और वीडियोज अकसर शेयर करती दिखाई दे जाती थीं.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.