Advertisement

Groom Slapped Bride: कजिन के साथ नाचने पर दूल्हे ने दुल्हन को लगाया थप्पड़, लड़की वालों ने कैंसल की शादी

दूल्हा-दुल्हन कजिन के साथ डांस कर रहे थे. कजिन के साथ नाचने पर दूल्हे को गुस्सा आ गया और दुल्हन को थप्पड़ मार दिया.

Groom Slapped Bride: कजिन के साथ नाचने पर दूल्हे ने दुल्हन को लगाया थप्पड़, लड़की वालों ने कैंसल की शादी

groom slapped bride

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तमिलनाडु में शादी के दौरान एक अजीब मामला सामने आया है. बारातियों-घरातियों की कहा सुनी या टेंट वाले और डीजे वाले के साथ हुए झगड़े तो आम हैं लेकिन यहां कुछ अलग ही हो गया. दूल्हे ने बिना किसी चीज की परवाह किए दुल्हन पर ही हाथ उठा दिया. बात दरअसल यह है कि 19 जनवरी को शादी की एक रस्म के दौरान Groom और Bride साथ में Dance कर रहे थे. इस बीच दुल्हन का एक कजिन भी आ गया और दोनों के कंधे पर हाथ रखकर नाचने लगा. पहले तो दूल्हा उसके जाने का इंतजार करता रहा लेकिन जब वह नहीं गया तो उसने अपनी दुल्हन की गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया.

दुल्हे की यह हरकत दुल्हन और उसके घरवालों को बहुत ही अजीब लगी. उन्हें यह बहुत बुरा लगा कि उसने लड़की पर हाथ उठा दिया जबकि बात इतनी बड़ी नहीं थी. इस पर लड़की के घरवालों ने वह शादी कैंसल कर दी और अगले ही दिन यानी 20 जनवरी को किसी और के साथ उसकी शादी कर दी. 

द टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, दूल्हा चेन्नई की एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर इंजीनियर है. उसकी सगाई 6 नवंबर 2021 को हुई थी. Marriage cancel होने के बाद लड़के ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है और लड़की के परिवार से 7 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है. लड़के का कहना है कि शादी के अरेंजमेंट के लिए उसने 7 लाख रुपये खर्च किए थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के की शिकायत दर्ज कर ली गई है लेकिन उसपर भी दुल्हन को थप्पड़ मारने का आरोप है. अभी इस मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

1- अजीब ट्रेंड Unboxing by husband हुआ वायरल, शादीशुदा जोड़े TikTok पर शेयर कर रहे हैं वीडियो

2- Rakhi Sawant और Mika singh के बीच फिर हुआ 'किसिंग सीन', Video Viral

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement