Advertisement

Ayushman Bharat Health Scheme के तहत पहली ओपन हार्ट सर्जरी सफल, फ्री हुआ इलाज

इस स्कीम के तहत पूरा इलाज निशुल्क होता है.

Latest News
Ayushman Bharat Health Scheme के तहत पहली ओपन हार्ट सर्जरी सफल, फ्री हुआ इलाज

ayushman bharat

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत त्रिपुरा के अगरतला गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और जीबी पंत अस्पताल में सफलतापूर्वक पहली ओपन-हार्ट सर्जरी की गई है. अगरतला मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य रॉय ने कहा, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि जीबीपी अस्पताल अगरतला में ओपन-हार्ट सर्जरी जैसे जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. इससे राज्यभर के रोगियों को मदद मिलेगी. 

उन्होंने कहा, ये ऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण हैं. इसके लिए रोगियों के साथ-साथ डॉक्टरों के लिए बहुत अधिक तैयारी की आवश्यकता होती है. सीमित संसाधनों के साथ हम दो सर्जरी नहीं कर सकते. 

एएनआई से विशेष रूप से बात करते हुए जीबी पंत अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के सलाहकार डॉ कनक नारायण भट्टाचार्जी ने कहा, यह पहली बार है मेरे निरीक्षण में इस तरह की सर्जरी की गई है. सभी तकनीशियन, एनेस्थेसियोलॉजिस्ट और स्टाफ नर्सों ने इस जटिल सर्जरी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. 

जल्द शुरू होगा 12 साल तक के बच्चों का Vaccination, 24 घंटे में सामने आए 3 लाख से ज्यादा मामले 

उन्होंने आगे बताया कि कैथ लैब की शुरुआत पिछले साल जुलाई में की गई थी. इस समय में कुल 124 कैथ लैब प्रॉसेस सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं जिनमें कोरोनरी एंजियोग्राम, टेम्परेरी-परमानेंट पेसमेकर इम्प्लांटेशन और डिजिटल सबट्रेक्शन एंजियोग्राफी शामिल हैं. अस्पताल के सूत्रों ने कहा, दो नए कार्डियोलॉजिस्ट ने हाल ही जीबीपी अस्पताल जॉइन किया है. भविष्य में कार्डियो थेरेपी, वैस्कुलर और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विभाग का विस्तार करने की योजना बनाई जा रही है. 

Antibiotics-Steroids का ज्यादा इस्तेमाल सेहत पर पड़ सकता है भारी

रोगी माधबी रानी दास (46) जिनका जीबीपी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था, उनमें वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट था. मरीज उदयपुर का रहने वाला है. आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना की लाभार्थी होने के कारण उनकी पूरी सर्जरी फ्री की गई है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement