Advertisement

बेटी की Brain Surgery के बाद पिता ने किया दिल जीतने वाला काम, Viral Photo देख भावुक हुए लोग

इंटरनेट पर बेहद पसंद की जा रही इस तस्वीर के कैप्शन से खुलासा होता है कि पिता ने अपनी बेटी की सर्जरी के बाद खुद भी वैसी ही हेयरकटिंग करवा ली.

बेटी की Brain Surgery के बाद पिता ने किया दिल जीतने वाला काम, Viral Photo देख भावुक हुए लोग
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बाप-बेटी की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को देखने वाले लोग खुद को भावुक होने से रोक नहीं पा रहे हैं. वायरल फोटो में पिता और बेटी के अनमोल रिश्ते की झलक देखने को मिल रही है. 

इस तस्वीर में नजर आ रही बेटी के सिर पर सर्जरी के बाद टांकों के निशान दिखाई दे रहे हैं. पिता के सिर पर भी ऐसे ही कुछ निशान नजर आ रहे हैं. फोटो में पिता अपनी बेटी के सिर से सिर सटाए खड़ा है.

वहीं इंटरनेट पर बेहद पसंद की जा रही इस तस्वीर के कैप्शन से खुलासा होता है कि पिता ने अपनी बेटी की सर्जरी के बाद खुद भी वैसी ही हेयरकटिंग करवा ली. इमोशनल तस्वीर में नजर आ रहे पिता ने उसी तरह अपना सिर मुंडाया जैसे उसकी बच्ची का सिर ब्रेन सर्जरी के बाद दिख रहा था. 

 

 

ये भी पढ़ें- 225 किलो की महिला के लिए कमाई का जरिया बना मोटापा, Video बनाकर कमाती हैं लाखों

फिगेन नाम के यूजर ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'छोटी बच्ची की ब्रेन सर्जरी हुई तो उसके बाल काटने पड़े इसके बाद पिता ने अपने बालों के साथ भी वैसा ही कर लिया जैसा बेटी के सिर पर नजर आ रहा है. ये देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए.' 

यानी बेटी का मनोबल बढ़ाने के लिए पिता ने भी उसकी तरह अपने बाल काट लिए और सिर पर नकली टांकों के निशान बनवा लिए. अब सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. लोग बाप बेटी के इस रिश्ते को देख भावुक हो रहे हैं, साथ ही कुछ लोग पिता की तारीफ करते हुए उन्हें हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement