Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

ऐसा क्या कर रहा था Couple कि एक मिनट में आ गया 19 हजार करोड़ रुपए का बिल?

इंग्लैंड के हर्ट्स के हार्पेंडेन में रहने वाला यह कपल आमतौर पर अपनी गैस और बिजली पर लगभग 1300 पाउंड प्रति वर्ष खर्च करता है.

ऐसा क्या कर रहा था Couple कि एक मिनट में आ गया 19 हजार करोड़ रुपए का बिल?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंग्लैंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवा कपल को एनर्जी बिल (Energy Bill) मिलने के बाद जोर का झटका लगा. कपल का दावा है कि उन्होंने सुबह के समय सिर्फ एक मिनट के लिए गैस यूज किया और उन्हें 1.9 बिलियन पाउंड (19,146 करोड़ रुपये) का बिल आ गया. 

22 वर्षीय कपल सैम मोट्रम और मैडी रॉबर्टसन ने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी दी जिसके बाद खबर पढ़ रहे यूजर्स के भी होश उड़ गए. इनमें से एक व्यक्ति का कहना था, 'अगर हमें ऐसी सूचना मिलती तो हमें दिल का दौरा पड़ जाता!' 

ये भी पढ़ें- दिल के बहुत खूबसूरत होते हैं सूअर, इंसानों की तरह उनमें भी होती हैं Feelings

'द सन' में छपी खबर के मुताबिक,  इंग्लैंड के हर्ट्स के हार्पेंडेन (Harpenden, Herts) में रहने वाला यह कपल आमतौर पर अपनी गैस और बिजली पर लगभग 1300 पाउंड प्रति वर्ष (1 लाख तीस हजार से ज्यादा) खर्च करता है. सैम ने कहा, 'पहले हमे लगा था कि हमे गलत बिल मिला है बाद में यह देखकर हमें हंसी भी आई. मुझे अपने फोन पर एक सूचना मिली जिसमें लिखा था कि मुझे अपने ऑटो डिडेक्ट डेबिट कार्ड को अपडेट करने की आवश्यकता है. मुझे पता था कीमतें बढ़ रही थीं लेकिन मैंने इतना नहीं सोचा था.'

हालांकि अब विभाग ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यह एक तकनीकी खराबी है. शेल एनर्जी के एक प्रवक्ता ने कहा, 'यह हमारे ऐप में एक त्रुटि थी. इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा.'
 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement