Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

IPL 2022: Yuzvendra Chahal ने हैक किया राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट? जानिए क्या है पूरा मामला

आरसीबी के लिए आईपीएल खेलने वाले युजवेंद्र चहल इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से लड़ते दिखेंगे. 

IPL 2022: Yuzvendra Chahal ने हैक किया राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट? जानिए क्या है पूरा मामला

IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने हैक किया राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर अकाउंट? जानिए क्या है पूरा मामला

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में आरसीबी (RCB) के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे. जब से राजस्थान रॉयल्स युजवेंद्र चहल को साइन किया है, तब से फ्रैंचाइजी और खिलाड़ी के बीच का हंसी-ठिठोली का माहौल बना हुआ है. हाल ही में यह भी सामने आया कि चहल को फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया गया है. 

चहल ने खुद को बताया कप्तान

कुछ समय पहले राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया. पोस्ट में युजवेंद्र चहल को आरआर का कप्तान बताया गया लेकिन वास्तव में ऐसा कुछ नहीं है. राजस्थान रॉयल्स का ट्विटर हैंडल देखने पर आपको वहां ट्वीट्स की एक श्रृंखला दिखाई देगी. यहीं चहल ने यह भी कहा कि वह फ्रैंचाइजी के सोशल मीडिया हैंडल को 'हैक' करेंगे. 

वीडियो से शुरू हुआ मजाक

ट्वीट्स की एक श्रृंखला देखकर युजवेंद्र चहल और राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के बीच चल रहा मजाक स्पष्ट हो गया. यह सब तब शुरू हुआ जब फ्रैंचाइजी ने युजवेंद्र चहल एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें युजवेंद्र अपनी पत्नी के लिए खाना ऑर्डर करते दिख रहे हैं. साथ ही कैप्शन में लिखा “हम सभी का एक ऐसा दोस्त होता है.” 

वीडियो के जवाब में युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर खूब मजाक किया. सारी ठीठोली के बाद राजस्थान रॉयल्स के सीईओ जेक लश मैकक्रम ने ट्विट किया कि अकाउंट हैक हो गया था, सभी ट्वीट्स और डीएम को नजरअंदाज करें. 

यह भी पढ़ें- Crude Oil की खरीदारी के लिए सरकार उठाएगी बड़ा कदम, डॉलर की जगह रुपये में हो सकता है पेमेंट

यह भी पढ़ें- ZEE एंटरटेनमेंट और सोनी का मर्जर जल्द, Zee और WION के डिजिटल यूजर्स के लिए बड़ी तैयारीः डॉ सुभाष चंद्रा

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement