Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Deepika Rasangika की गदर परफॉर्मेंस, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में ये रिकॉर्ड किया अपने नाम

बहरीन की बैटर दीपिका रसंगिका ने आज सऊदी अरब के खिलाफ जोरदार पारी खेलकर कीर्तिमान रच दिया है. उन्होंने नाबाद 161 रनों की पारी खेली है. 

Latest News
Deepika Rasangika की गदर परफॉर्मेंस, महिला टी-20 वर्ल्ड कप में ये रिकॉर्ड किया अपने नाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महिला  टी-20 के सातवें मैच में दीपिका रसंगिका छा गई हैं. अपनी ताबड़तोड़ पारी के जरिए उन्होंने एक ही दिन में कई रिकॉर्ड बना डाले हैं. ओमान के अल अमीरात क्रिकेट ग्राउंड ओमान क्रिकेट पर सऊदी अरब और बहरीन की टीम के बीच मुकाबले में दीपिका रसंगिका ने नाबाद 161 रन बनाए.  सऊदी अरब ने टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बहरीन की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट पर 318 रन ठोक डाले. रनों के इस पहाड़ में सबसे बड़ा योगदान दीपिका ने दिया है. 

31 चौके, 161 रन और कई रिकॉर्ड ध्वस्त
बहरीन और सऊदी अरब के बीच मैच में बहरीन की दीपिका रसंगिका ने नाबाद 161 रन बनाए. उन्होंने 66 गेंद की अपनी पारी में 31 चौके लगाए थे. कप्तान थरंगा गजानायके  ने 17 चौके की मदद से 56 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी. रसंगिका महिला टी-20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा रन का स्कोर करने वाली दुनिया की पहली बैटर बन गई हैं. 

38 साल की दीपिका श्रीलंका के लिए भी खेल चुकी हैं
दीपिका रसंगिका ने 38 साल की उम्र में जोरदार पारी खेलकर दिखा दिया है कि उनकी फिटनेस लाजवाब है. दीपिका रसंगिका का जन्म कोलंबों में हुआ था और उन्होंने शुरुआत में कुछ साल श्रीलंका की टीम की ओर से खेला था. 2008 से 2014 तक वह श्रीलंका के लिए भी खेल चुकी हैं.

 

दीपिका ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड
रसंगिका से पहले टी-20 इंटरनेशनल में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली के नाम था. हीली ने 2 अक्टूबर 2019 को श्रीलंका के खिलाफ मैच में नाबाद 148 रन की पारी खेली थी.

पढ़ें: IPL 2022: इस टूर्नामेंट में फिसड्डी रही ये टीमें, 14 साल से चल रहा ट्रॉफी का वनवास

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement