Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Deepika Bikini Controversy: पठान के 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की गोल्डन बिकनी की कीमत जानते हैं, रेट सुनकर कलर कंट्रोवर्सी भूल जाएंगे

पठान के गाने बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की बिकनी के रंग को लेकर विवाद हो रहा है लेकिन क्या आपको पता है कि इस बिकनी की कीमत क्या है.

Latest News
Deepika Bikini Controversy: पठान के 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण की गोल्डन बिकनी की कीमत जानते हैं, रेट सुनकर कलर कंट्रोवर्सी भूल जाएंगे

Bikni Controversy: पठान के ‘बेशरम रंग’ में दीपिका पादुकोण की गोल्ड बिकनी की कीमत जानते हैं?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः फिल्म पठान (Pathaan) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)  और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का गाना बेशरम रंग (Besharam Rang) ने रिलीज होते ही बवाल खड़ा कर दिया है. इस गाने में दीपिका की बिकनी (Deepika Bikni) और शाहरूख के कास्ट्यूम (Shah Rukh Khan Costume Colour Controversy) के रंग को लेकर विवाद हो रहा है लेकिन अगर बात इन स्टार्स के कास्ट्यूम की कीमत (Costume Rates) की करें तो ये भी कम चौंकाने वाला नहीं. इस फिल्म में दीपिका की गोल्डन बिकनी (Deepika Golden Bikini Rate) की कीमत भी कम चर्चा का विषय नहीं है.

अभिनेता दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म पठान के पहले गाने ‘बेशरम रंग’ से अपना पहला लुक जारी किया है. इस म्यूजिक वीडियो में दीपिका के सिजलिंग अवतार को एक सोने के वन-पीस स्विमसूट में दिखाया गया है. दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की स्टाइलिस्ट शालीना नथानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका के लुक को पोस्ट किया है. 

Besharm Rang: दीपिका-शाहरुख को किसने पहनाए ऐसे हॉट कपड़े, चारों तरफ है चर्चा

दीपिका ने इस मोनोकिनी को पहन कर अपनी बोल्डनेस ही नहीं अपने चाहने वालों का तापमान बढ़ा दिया है. इस मोनेकिनी के साथ दीपिका ने मिनिमलिस्ट लेकिन स्टेटमेंट मेकिंग एक्सेसरीज और मेकअप के साथ स्टाइल किया है. 
तस्वीर में दीपिका कैमरे के लिए डिज़ाइनर नोर्मा कमली के इनोवेटिव क्लोदिंग लेबल के शेल्फ़ से गोल्ड वन-पीस स्विमसूट में पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं. इस स्विमसूट की कीमत नोर्मा कमली वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे गोल्ड फॉइल शेड में मारिसा कहा जाता है. इसे अपने संग्रह में जोड़ने पर आपको ₹12002.72 (USD 145) खर्च करने होंगे.

डिज़ाइन के बारे में बात करें तो वन-पीस स्विमसूट में एक प्लंजिंग नेकलाइन, स्ट्रैप्ड स्लीव्स, एक डीप स्कूप नेकलाइन है जो डेकोलेटेज, जांघों पर ऊपरी हाई-कट और लो-कट साइड्स पर फोकस किया गया है. दीपिका ने इसे स्टेटमेंट गोल्ड ईयररिंग्स, साइड-पार्टेड वेट ओपन ट्रेस, न्यूड लिप शेड, सूक्ष्म स्मोकी आई शैडो, डार्क आईब्रो, पलकों पर मस्कारा और ग्लोइंग स्किन के साथ स्टाइल किया है.

इससे पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम पर बेशरम रंग से एक और बीच-रेडी लुक शेयर किया था. इसमें वह हॉल्टर-नेक बिकनी टॉप और बॉटम में चमकीले पीले रंग के शेड में दिख रही थीं. बता दें कि, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा पठान में जॉन अब्राहम भी हैं. पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होने के लिए तैयार है.
 
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement