Advertisement

IPL 2022: CSK में अचानक हुई इस धांसू खिलाड़ी की एंट्री, आज मुश्किल में है Lucknow Super Giants

मोईन के आने से CSK टीम का मिडिल ऑर्डर तो मजबूत होगा ही साथ ही वह गेंदबाजी में भी अपना पूरा योगदान दे सकते हैं.

IPL 2022: CSK में अचानक हुई इस धांसू खिलाड़ी की एंट्री, आज मुश्किल में है Lucknow Super Giants

CSK Vs Lucknow Super Giants

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज यानी कि 31 मार्च को IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला होने वाला है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच के लिए धोनी ने काफी टाइट तैयारी की है. खबर है कि धोनी ने अचानक टीम में अपने एक खतरनाक खिलाड़ी की एंट्री कराई है. इस खिलाड़ी के टीम में आने से लखनऊ सुपर जायंट्स की चिंता थोड़ी बढ़ गई है.अपने पहले पहले मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार मिलने के बाद अब लखनऊ के लिए आज का मैच इज्जत का सवाल है. 

किस खिलाड़ी की हुई एंट्री ?

यह खिलाड़ी जब भी मैदान में उतरता है तो अपनी तूफानी बैटिंग से चेन्नई सुपर किंग्स को हारी हुई बाजी भी जिता देता है. बेहतरीन बल्लेबाजी के साथ-साथ यह खिलाड़ी सॉलिड बॉलिंग के लिए भी मशहूर है. यह कोई और नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली हैं. मोईन इंग्लिश क्रिकेटर हैं.

प्लेइंग इलेवन में हर हाल में मिलेगा मौका

मोईन अली अपना क्वारंटीन पूरा कर CSK टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आज मैदान में उतरेंगे. वीजा से जुड़ी मुश्किलों के चलते वह भारत देरी से पहुंचे थे. इसी वजह से मोईन अली KKR के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाए थे. मोईन अली की एंट्री से मिशेल सेंटनर को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता हैं. मोईन के आने से CSK टीम का मिडिल ऑर्डर तो मजबूत होगा ही साथ ही वह गेंदबाजी में भी अपना पूरा योगदान दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें: DNA Hindi Exclusive: 6 की उम्र में लगे थे छह टांके फिर भी मैच खेलने मैदान पहुंचे Ishan Kishan

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित Playing 11 में ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे शामिल हो सकते हैं.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें: IPL 2022 LSG Vs CSK: पहली हार के बाद वापसी को बेकरार, कैप्टन जडेजा और राहुल के खाता खुलने का इंतजार

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement