लेटेस्ट न्यूज
टॉप-पोडियम फिनिश के लिए भारतीय खिलाड़ी ने 113 किग्रा वजन उठाया. इस लिफ्ट के साथ सरगर ने स्नैच का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया.
डीएनए हिंदी: भारत की खेल प्रतिभाएं विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं. ताशकंद में चल रही कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 में भारतीय वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने गोल्ड पर कब्जा जमाकर भारत का परचम लहरा दिया. संकेत ने पुरुषों के 55 किग्रा स्नैच वर्ग में ये पदक जीता.
टॉप-पोडियम फिनिश के लिए भारतीय खिलाड़ी ने 113 किग्रा वजन उठाया. इस लिफ्ट के साथ सरगर ने स्नैच का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया. कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप ताशकंद में 7 से 17 दिसंबर तक वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2021 के साथ आयोजित की जा रही है. कॉमनवेल्थ राष्ट्र होने के नाते भारत दोनों में प्रतिस्पर्धा कर रहा है.
Medal Alert 🚨#SanketMahadevSargar🏋️♂️lifts 113kg to win a GOLD 🥇 in Men's 55kg Snatch category at the ongoing Commonwealth Senior Championships 2021
— SAI Media (@Media_SAI) December 7, 2021
With a lift of 113kg, Sanket also set the new Snatch National Record!
Many congratulations 👏 👏#IndianSports #Weightlifting pic.twitter.com/0iJbE6pR3f
कौन हैं संकेत सरगर?
संकेत सरगर को अक्टूबर के महीने में एनआईएस पटियाला में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना गया था. महाराष्ट्र के सांगली के रहने वाले 21 वर्षीय संकेत कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय में इतिहास के छात्र हैं.
वह खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020 चैंपियन थे. इसके साथ ही अब वह 55 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड (स्नैच 108 किग्रा, क्लीन एंड जर्क 139 किग्रा और टोटल 244 किग्रा) भी रखते हैं.
वह इस सप्ताह विश्व चैंपियनशिप में पदार्पण करेंगे. हालांकि संकेत सरगर का भार वर्ग (55 किग्रा) ओलंपिक भार वर्ग नहीं है. हो सकता है कि वह पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए 61 किग्रा वर्ग तक की तैयारी करें.
यदि संकेत सरगर वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतने में कामयाब रहते हैं तो वे इतिहास रच देंगे. वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 130 साल के इतिहास में भारत की महिलाओं ने 16 पदक जीते हैं, लेकिन भारत का कोई भी पुरुष भारोत्तोलक पोडियम तक नहीं पहुंच पाया है.
इस इवेंट में कर्णम मल्लेश्वरी और मीराबाई चानू चैंपियन बन चुकी हैं. जबकि कुंजारानी देवी ने भी सात सिल्वर जीते हैं. 2021 संस्करण में, संकेत महादेव सरगर इतिहास रच सकते हैं.
विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 और राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2021 के लिए भारतीय टीम:
पुरुष: संकेत सरगर (55 किग्रा), गुरु राजा (61 किग्रा), जेरेमी लालरिनुंगा (67 किग्रा), अचिंता शुली (73 किग्रा), अजय सिंह (81 किग्रा), विकास ठाकुर (96 किग्रा), जगदीश विश्वकर्मा (96 किग्रा), लवप्रीत सिंह (109 किग्रा) और गुरदीप सिंह (109 किग्रा).