Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Balco ने पेश की मिसाल, छत्तीसगढ़ में पहली बार 4 Transgenders को दी गई नौकरी

इसी के साथ बाल्को छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ऐसी औद्योगिक इकाई बन गई है जहां ट्रांसजेंडर्स को नौकरी का मौका दिया गया है.

Balco ने पेश की मिसाल, छत्तीसगढ़ में पहली बार 4 Transgenders को दी गई नौकरी

Transgender

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाल्को (भारत एल्युमिनियम कंपनी) ने पहली बार शुक्रवार को ट्रांसजेंडर समुदाय के चार लोगों को नौकरी दी. भवानी राठिया, आशा विश्वकर्मा, कनिश्का सोना औऱ रूपा कुरे नाम की ये चार ट्रांसजेंडर बाल्को में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के तौर पर काम करेंगे.

जब भवानी राठिया ने बीते साल रायगढ़ जिले में रहने वाले अपने माता-पिता का घर छोड़ था तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि कभी कोई नौकरी मिलेगी.इसके बाद गरिमागढ़ में खासतौर पर ट्रांस लोगों के लिए बने शेल्टर होम में रहते हुए उन्होंने खाना बनाने से लेकर अंग्रेजी तक कई तरह के स्किल्स सीखे और नौकरी के लिए आवेदन किए. इसी का नतीजा है कि अब उनके पास रोजगार है.

थर्ड जेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य और छत्तीसगढ़ मित्वा संकल्प समिति की डायरेक्टर विद्या राजपूत के मुताबिक यह ट्रांसजेंडर समुदाय की महिलाओं का दूसरा समूह है जिसे रोजगार मिला है. इससे पहले बीते साल 13 ट्रांसजेंडर्स को छत्तीसगढ़ पुलिस में नौकरी मिली थी. 

बाल्को के सीईओ अभिजीत पाती ने भी ट्रांसजेंडर समुदाय को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इस सामाजिक बदलाव में कंपनी को शामिल करने के लिए उनका शुक्रिया भी अदा किया.

इसी के साथ बाल्को छत्तीसगढ़ राज्य की पहली ऐसी औद्योगिक इकाई बन गई है जहां किसी भी तरह के लैंगिक भेदभाव से परे सभी को अपना हुनर दिखाने का मौका दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Judge से लेकर प्रिंसिपल तक वो Transgender जिन्होंने कायम की मिसाल

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement