Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Asia Cup 2021: एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान

11 से 19 दिसंबर तक बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक तैयारी शिविर के लिए 25 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की है.

Latest News
Asia Cup 2021: एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम का ऐलान

asia cup

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने 23 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाने वाले आगामी ACC U19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है.

चयनकर्ताओं ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के इस आयोजन से पहले 11 से 19 दिसंबर तक बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एक तैयारी शिविर के लिए 25 सदस्यीय टीम की भी घोषणा की है.

भारत अंडर-19 एशिया कप टीम में यश ढुल कप्तान होंगे. उनके साथ हरनूर सिंह पन्नू, अंगक्रिश रघुवंशी, अंश गोसाई, एसके रशीद, अनेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्या यादव (विकेटकीपर), राजंगद बावा, राजवर्धन हैंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, रिशिथ रेड्डी, मानव पारेख, अमृत राज उपाध्याय, विक्की ओस्तवाल को शामिल किया गया है. वासु वत्स को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मंजूरी दी जाएगी.

एनसीए के तैयारी शिविर के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर आयुष सिंह ठाकुर, उदय सहारन, शाश्वत डंगवाल, धनुष गौड़ा और पीएम सिंह राठौर शामिल रहेंगे.

जनवरी-फरवरी 2022 में वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ICC मेन्स U19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.

यश ढुल को मिली कप्तानी
भारतीय टीम की कमान यश ढुल को सौंपी गई है. यश ने इंडिया बी और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राय​सीरीज में इंडिया ए टीम की कप्तानी की थी. हालांकि इंडिया ए और इंडिया बी बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने में नाकाम रहीं.


मोहम्मद अजहरुद्दीन ने दी बधाई
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने ट्वीट कर हैदराबाद के खिलाड़ी ऋषित रेड्डी को बधाई दी है. उन्होंने कहा, यह सुनकर खुशी हुई कि ऋषित रेड्डी को एशिया कप इंडिया अंडर 19 टीम के लिए चुना गया है. हैदराबाद के लिए बड़ी खुशखबरी, बधाइयां और शुभकामनाएं. अजहरुद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement