लेटेस्ट न्यूज
मणिपुर में रहने वाली इस 10 साल की बच्ची की कहानी जब मणिपुर के पर्यावरण मंत्री के सामने आई तो वह भी भावुक हो गए.
डीएनए हिंदी: मणिपुर की एक 10 साल की लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसने कोई रिकॉर्ड नहीं बनाया है, लेकिन जिम्मेदारी का ऐसा उदाहरण पेश किया है कि बड़े-बड़े लोग भी उसे सलाम करने को मजबूर हैं. हाल ही में मणिपुर में रहने वाली 10 वर्षीय मीनिंगसिन्लिउ पमेई की एक फोटो वायरल हुई है, जिसमें वह अपनी दो साल की बहन को गोद में बैठाकर स्कूल की कक्षा में पढ़ाई करती नजर आ रही हैं.
मीनिंगसिन्लिउ के मम्मी-पापा खेती का काम करते हैं. दोनों काम पर गए हैं और मीनिंगसिन्लिउ को स्कूल भी जाना है, ऐसे में छोटी बहन का ख्याल कौन रखेगा? इसकी जिम्मेदारी लेते हुए मीनिंगसिन्लिउ उसे अपने साथ स्कूल लेकर जाती हैं और उसे गोदी में बैठाकर ही पढ़ाई करती हैं.
मणिपुर के बिजली, वन और पर्यावरण मंत्री बिस्वजीत को जब मीनिंगसिन्लिउ की यह तस्वीर दिखी तो उन्होंने उसकी मदद करने का वादा करते हुए ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा, 'शिक्षा के प्रति उसके समर्पण ने मुझे चकित कर दिया! तामेंगलोंग, मणिपुर की मीनिंगसिनलिउ पमेई नाम की यह 10 वर्षीय लड़की अपनी छोटी बहन की देखभाल के लिए उसे अपने साथ स्कूल ले जाती है, क्योंकि उसके माता-पिता खेती और पढ़ाई करने के लिए घर से बाहर चले जाते हैं.'
ये भी पढ़ें- 120 साल जीते हैं Pakistan के इस समुदाय के लोग, कभी नहीं पड़ते बीमार
Her dedication for education is what left me amazed!
This 10-year-old girl named Meiningsinliu Pamei from Tamenglong, Manipur attends school babysitting her sister, as her parents were out for farming & studies while keeping her younger sister in her lap. pic.twitter.com/OUIwQ6fUQR— Th.Biswajit Singh (@BiswajitThongam) April 2, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यावरण मंत्री ने मीनिंगसिन्लिउ की मदद करने के लिए लड़की के रिश्तेदारों से संपर्क किया और उनसे मिलने के लिए उसे इम्फाल लाने को भी कहा है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, जैसे ही मैंने सोशल मीडिया पर इस खबर को देखा, हमने उसके परिवार का पता लगाया और उन्हें उसे इंफाल लाने के लिए कहा. उसके परिवार से बात की कि मैं व्यक्तिगत रूप से उसके स्नातक होने तक उसकी शिक्षा का ध्यान रखूंगा. उसके समर्पण पर गर्व है! मीनिंगसिन्लिउ का परिवार उत्तरी मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में रहता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: 92 साल की दादी ने बनाए अंतिम संस्कार के तीन नियम, कहा- 'मेरी मौत पर जरूर पीना शराब'
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.