Advertisement

Health Benefits: वजन कम करने से लेकर मेमोरी तेज करने तक बैंगन के हैं कई फायदे

बैंगन को कुछ लोग बे-गुण कहते हैं. कुछ लोग इसे खाना पसंद नहीं करते. ऐसा कुछ भी सोचने से पहले आप बैंगन के फायदों के बारे में जरूर जानिए-

| Feb 22, 2022, 11:45 AM IST

1.पर्याप्त पोषक तत्व

पर्याप्त पोषक तत्व
1


हाल ही में न्यूट्रीशनिस्ट लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की और इसमें बैंगन के ढेरों फायदे बताए हैं. अच्छी सेहत के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स बैंगन में पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं. 

Advertisement

2.कई समस्याओं को दूर करने में कारगर

कई समस्याओं को दूर करने में कारगर
2


सूजन, जलन, गठिया, गैस जैसी समस्याओं में भी बैंगन काफी लाभदायक साबित होता है. इसमें पोटेशियम व मैग्नीशियम की अधिकता होती है, जिसकी वजह से बैंगन का सेवन कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है.

3.वजन कम करने में मदद

वजन कम करने में मदद
3


बैंगन में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और कैलोरी भी कम होती है. यही वजह है कि वजन कम करने के दौरान अपनी डाइट में आप बैंगन को बेझिझक शामिल कर सकते हैं.

4.ब्रेन फंक्शन में अहम भूमिका

ब्रेन फंक्शन में अहम भूमिका
4


बैंगन में मौजूद फाइटोन्यूट्रीएंट्स मस्तिष्क में मेमोरी फंक्शन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होते हैं. रिसर्च कहती हैं कि बैंगन ब्रेन ट्यूमर के खतरे से बचाने में भी अहम भूमिका निभाता है.

5.बैंगन के पत्ते

बैंगन के पत्ते
5


रिसर्च बताती हैं कि बैंगन जितने ही फायदों से भरपूर होते हैं बैंगन के पत्ते. इसके पत्‍ते किडनी के लिए डिटॉक्सिफायर का काम करते हैं. 5 से 6 पत्‍तों को उबाल कर उसका पानी छानकर दिन में एक-दो घूंट पीने से किडनी की समस्या में आराम मिलता है. हालांकि इससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.


 

Advertisement
Advertisement

Advertisement