Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Spam कॉल अब नहीं करेगी दिमाग खराब, 1 सितंबर से नया नियम होगा लागू, जान लें TRAI की ये 'वॉर्निंग'

TRAI ने सभी टेलीकॉम कंपनियों को चेतावनी जारी की है. ट्राई ने कहा है कि स्पैम कॉल करने वाली कंपनियों के कनेक्शन दो साल के लिए बैन कर दिए जाएंगे. इस बाबत जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसी कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं.

Latest News
Spam कॉल अब नहीं करेगी दिमाग खराब, 1 सितंबर से नया नियम होगा लागू, जान लें TRAI की ये 'वॉर्निंग'
Add DNA as a Preferred Source

अब उन कंपनियों को अपनी दुकान बंद करनी पड़ेगी जो ज्यादा से ज्यादा स्पैम कॉल करके उपभोक्ताओं को परेशान करती हैं. इस बाबत टेलीकॉम रेगुलेटरी अथोॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने सख्त कदम उठाए हैं. TRAI ने स्पैम कॉल की समस्या से निपटने के लिए जियो, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, और बीएसएन जैसे टेलीकॉम कंपनियों को वॉर्निंग दी है कि अब उन्हें ऐसे कनेक्शन तुरंत बंद करने होंगे जिनका इस्तेमाल स्पैम कॉल करने के लिए हो रहा है.  ट्राई ने स्पष्ट किया है कि स्पैम कॉल करके तंग करने वाली कंपनियों को सभी टेलीकॉम कंपनियों की ओर से दो साल तक के लिए ब्लैक लिस्टेड या बैन कर दिया जाएगा.  ट्राई ने इस मामले में सख्त उपायों को अपनाने के लिए टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स (टीएसपी) के साथ बैठक की है.

क्या है TRAI 'वॉर्निंग'
ट्राई ने चेतावनी दी कि टेलीकॉम कंपनियों को PRI या SIP कनेक्शन के माध्यम से स्पैम कॉल करने वाली किसी भी कंपनी की सेवाएं जल्द से जल्द बंद करनी होंगी.  TRAI ने यह भी कहा है कि 1 सितंबर, 2024 से उन सभी मैसेजिस को रोक दिया जाएगा जिनमें किसी वेबसाइट का पता या ऐप डाउनलोड करने की फाइल बिना जांचे दी गई हो.  ट्राई का आदेश है कि अनवेरिफाइड यूआरएल या एपीके वाले सभी मैसेजेस को 1 सितंबर, 2024 से ब्लॉक कर दिया जाएगा. साथ ही, सभी टेलीकॉम कंपनियों को 31 अक्टूबर, 2024 तक एक ऐसी व्यवस्था बनानी होगी जिससे पता चल सके कि कोई संदेश कहां से आया है. सभी टेलीकॉम कंपनियों ने स्पैम कॉल की समस्या खत्म करने में ट्राई की मदद करने का वादा किया है और सभी निर्देशों को तय समय के अंदर लागू करने की बात कही है. 


यह भी पढ़ें - Mobile पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश


दो साल तक बैन का प्रावधान
एक रिलीज जारी कर ट्राई ने कहा कि आजकल स्पैम कॉल की समस्या बहुत बढ़ गई है और इसे जल्द रोकना होगा. ट्राई ने कहा कि जिस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उसकी जानकारी बाकी सभी टेलीकॉम कंपनियों को दी जाएगी. जिसके बाद सभी कंपनियां उस कंपनी के सभी कनेक्शन काट देंगी और उसे दो साल तक ब्लॉक कर देंगी. ब्लैकलिस्टिंग के दौरान किसी भी टेलीकॉम कंपनी की ओर से उस कंपनी को कोई नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा.  ट्राई ने यह कदम उपभोक्ताओं को अनचाहे और परेशान करने वाले कॉल्स से बचाने के लिए किया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.


 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement