Advertisement

Noida News: ब्लैकमेलिंग केस में TV एंकर समेत दो गिरफ्तार, घर से बरामद लाखों

नोएडा पुलिस ने 65 करोड़ की ब्लैकमेलिंग केस में दो मीडिया कर्मियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर यौन उत्पीड़न के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगने का आरोप है.

Noida News: ब्लैकमेलिंग केस में TV एंकर समेत दो गिरफ्तार, घर से बरामद लाखों

TV anchor arrested

Add DNA as a Preferred Source

नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक बड़े ब्लैकमेलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस साजिश के पीछे शाजिया निसार और आदर्श झा का नाम सामने आया है, जो मीडिया से जुड़े हुए थे. दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक निजी समाचार चैनल के अधिकारियों को धमकाकर और यौन उत्पीड़न के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम की मांग की थी.

5 करोड़ रुपये की मांग

मामले की शुरुआत तब हुई जब एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी कि आरोपी पहले 5 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में यह रकम बढ़ाकर 65 करोड़ रुपये कर दी। इसके अलावा, आरोपियों ने धमकी के रूप में कुछ ऑडियो और वीडियो क्लिप भी तैयार कर रखी थीं, जो पुलिस के हाथ लगीं. इन सब सबूतों के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शाजिया और आदर्श को गिरफ्तार कर लिया.

शाजिया निसार के घर पर छापा

गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने शाजिया निसार के घर पर छापा मारा और वहां से 34.50 लाख रुपये की नगद राशि बरामद की. पूछताछ में यह भी सामने आया कि शाजिया निसार निजी चैनल में एंकर रह चुकी हैं, जबकि आदर्श झा एक अन्य मीडिया संस्थान के डिजिटल विभाग से जुड़े थे.

आरोपियों की अदालत में पेशी

पुलिस अब इस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, खासकर यह कि कहीं इस ब्लैकमेलिंग सिंडिकेट में और लोग तो शामिल नहीं हैं. फिलहाल, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: Explainer: कस्टमर्स की FD से कैसे चुराए बैंक अधिकारी ने करोड़ों रुपये? शेयर मार्केट में गंवा बैठी, 5 पॉइंट्स में पूरी मॉडस ऑपरेंडी

इस घटना ने मीडिया और समाज में एक गंभीर सवाल उठाया है, कि कैसे कुछ लोग अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर दूसरों को धमकाकर अपनी लाभ की खातिर अपराधिक रास्तों पर चलने की कोशिश करते हैं. पुलिस की कार्रवाई ने इस साजिश को नाकाम कर दिया, लेकिन अभी भी इस सिंडिकेट के अन्य लोगों की पहचान और उनकी जांच की जा रही है.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement