Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Mission Majnu Teaser: खास रोल में नजर आएंगे Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna की झलक देख हो जाएंगे फिदा

Mission Majnu का धांसू Teaser रिलीज हो गया है. इसमें Sidharth Malhotra एक्शन मोड में नजर आए. वहीं Rashmika Mandanna की झलक ने ध्यान खींचा.

Latest News
Mission Majnu Teaser: खास रोल में नजर आएंगे Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna की झलक देख हो जाएंगे फिदा

Mission Majnu teaser

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Mission Majnu Teaser: बॉलीवुड के हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इस साल रिलीज हुई फिल्म थैंक गॉड (Thank God) में नजर आए थे. फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई पर वो अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में हैं. उनकी फिल्म मिशन मजनू का टीजर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में  सिद्धार्थ RAW के एजेंट के रोल में नजर आ रहे. इस फिल्म में वो एक्शन करते हुए नजर आएंगे जो इस टीजर में देखा जा सकता है. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा का टीजर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से शुरू होता है और कैसे पाकिस्तान बदला लेने के लिए भारत पर परमाणु हमले की योजना बना रहा था, लेकिन उन्हें भारत के रॉ एजेंटों की ताकत का अंदाजा नहीं था. सिद्धार्थ मल्होत्रा को टीजर में चलती ट्रेन से कूदते हुए देखा जा सकता है. इसके साथ ही वो अपने देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. ट्रेलर में हमें दुल्हन के रूप में रश्मिका की झलक भी देखने को मिलती है. बताया जा रहा है कि फिल्म में रश्मिका पाकिस्तान की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं.

लोगों को 'मिशन मजनू' का ट्रेलर बहुत पसंद आया है. फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें परमीत सेठी, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी, जाकिर हुसैन और मीर सरवर जैसे एक्टर भी नजर आएंगे. 'मिशन मजनू' का निर्देशन शांतनु बागची ने किया है. फिलहाल सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना की जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. 

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra की फिल्म 'Yodha' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि सिद्धार्थ को आखिरी बार दिवाली पर रिलीज हुई 'थैंक गॉड' में देखा गया था. वहीं रश्मिका मंदाना की दूसरी बॉलीवुड फिल्म होगी. इसके पहले वह गुड बॉय में नजर आई थी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement