Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Covid-19: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी, कहा ‘बंद करो भारत जोड़ो यात्रा नहीं तो’

Bharat Jodo Yatra: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने चिट्ठी लिखकर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना के प्रोटोकॉल टूट रहे हैं.  

Covid-19: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी, कहा ‘बंद करो भारत जोड़ो यात्रा नहीं तो’

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दुनियाभर में कोरोना (Corona) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले एक सप्ताह में 36 लाख से अधिक नए केस सामने आ चुके हैं. भारत में भी केंद्र सरकार ने राज्यों को इसे लेकर एडवायजरी जारी की है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) रद्द करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया जाए, अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किया जाए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अशोक गहलोत और राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से कोरोना के प्रोटोकॉल टूट रहे हैं.  

'कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए'
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा, ''राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो, मास्क और सेनीटाइजर का इस्तेमाल कराया जाए. यात्रा में सिर्फ वैक्सीनेटिड लोग ही हिस्सा लें, यह सुनिश्चित किया जाए. यात्रा में जुड़ने से पूर्व और बाद में यात्रियों को आइसोलेट किया जाए.'' उन्होंने लिखा कि अगर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं है. तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोरोना महामारी से देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा को देशहित में स्थगित किए जाने का अनुरोध है. 

7 सितंबर से जारी है यात्रा
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु में कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होकर अब हरियाणा पहुंची है. फरवरी की शुरुआत में जम्मू एवं कश्मीर में यह यात्रा सम्पन्न होगी. इस यात्रा में करीब 3,570 किलोमीटर का सफर तय करने का लक्ष्य है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement