Advertisement

Malaika Arora Arjun Kapoor Wedding: मलाइका ने कर दी हां, खूबसूरत फोटो शेयर कर किया बड़ा ऐलान?

Malaika Arora-Arjun Kapoor Wedding: मलाइका के लेटेस्ट पोस्ट के बाद उनकी गुपचुप सगाई और इसके बाद शादी की खबरें फैल रही हैं.

Latest News
Malaika Arora Arjun Kapoor Wedding: मलाइका ने कर दी हां, खूबसूरत फोटो शेयर कर किया बड़ा ऐलान?

Malaika Arora-Arjun Kapoor Wedding: मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की शादी की अफवाहें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Malaika Arora-Arjun Kapoor Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अभिनेता अर्जुन कपूर की शादी का इंतजार तो फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. हालांकि, ये दोनों हमेशा इस सवाल से कतराते रहे हैं. वहीं, अब मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरों को फिर से हवा लग गई है और ये सब हुआ है मलाइका के एक पोस्ट की वजह से. इस पोस्ट में उन्होंने खुलकर अपनी शादी को लेकर बड़ी बात कह डाली है. उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है. मलाइका के इस पोस्ट को देखकर कई लोग तो बधाइयां भी देने लगे हैं.

Malaika Arora के पोस्ट ने चौंकाया

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में वो ब्लैक रंग के आउटफिट में दिख रही हैं. वो कैमरे के सामने अपने चेहरे को हाथ से छुपा रही हैं और शर्माते हुए पोज दे रही हैं. मलाइका ने अपने नेल्स पर ब्लैक नेल पेंट भी लगा रखी है और वो इस फोटो में ब्लश करने के साथ-साथ स्माइल भी कर रही हैं. वहीं, इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने जो लिखा है उसे सुनकर सभी चौंक गए हैं.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora की बैकलेस ड्रेस को ट्रोल्स ने बनाया निशाना, वीडियो देख कपड़ों पर किए भद्दे कमेंट

Arjun Kapoor को कर दी हां?

मलाइका ने इस तस्वीर के साथ लिखा- 'मैंने हां कर दी' और इसके साथ ही उन्होंने तीन हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं. मलाइका के इस पोस्ट को उनकी शादी का इशारा माना जा रहा है. बताया जा रहा है अर्जुन ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और इस पर मलाइका ने हां कर दी. इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन ने गुपचुप सगाई भी कर ली है. मलाइका के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी बधाई देने लगे हैं. ऐसे में उनकी शादी की खबरें और तेज हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- Malaika Arora: फिल्मों में डांस नंबर्स तक ही क्यों सीमित रहा टैलेंटेड मलाइका का करियर?

मिल रही बधाइयां

बता दें कि मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. दोनों सोशल मीडिया पर भी अपनी रोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते दिख जाते हैं. हालांकि, कई इंटरव्यूज में दोनों कह चुके हैं कि वो शादी के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं. वहीं, अब देखना होगा कि हाल ही में सामने आई इन खबरों में कितनी सच्चाई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement