Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Exclusive: Amit Antil ने DNA को बताई सच्चाई, महिला टीचर धमकी देकर करवाती थी ये काम

Amit Antil पर महिला टीचर ने चौंकाने वाले आरोप लगाए थे. इस मामले पर अमित ने DNA से खास बातचीत में सच्चाई बयां की है.

Exclusive: Amit Antil ने DNA को बताई सच्चाई, महिला टीचर धमकी देकर करवाती थी ये काम

अमित अंतिल ने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बताया

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Amit Antil On Sexual Harrasment Accusations: टीवी एक्टर और मॉडल अमित अंतिल (Amit Antil) पर एक 42 साल की महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि अमित ने उनकी कुछ प्राइवेट फोटो को वायरल करने और बच्चे को मारने की धमकी दी है. इसके चलते पुलिस ने अमित के खिलाफ शिकायत दर्ज करके मामले की तफ्तीश करना शुरू कर दी है. इस मामले को लेकर डीएनए हिंदी की टीम ने एक्टर अमित अंतिल से बात करके मामले की जड़ तक जाने की कोशिश की. आइए आपको बताते हैं इस मामले को लेकर अमित अंतिल का क्या कहना है:

एक्टर ने रखा अपना पक्ष

अमित अंतिल: मेरे ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं. जिस तरह से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है वो बिल्कुल भी सही नहीं है. मैं कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर करने वाला हूं.

कुछ और ही है आरोप लगाने वाली महिला की असलियत?

अमित अंतिल: सबसे पहले तो आपको हम बता दें कि ये टीचर नहीं है एक स्प्रिचुअल गुरु हैं. ये एक्टिंग, मॉडिलिंग करने के बहाने मेरे से मिली थी. इनसे पहली मुलाकात मेरी 'Tere Jaya Pachhe' गाने के दौरान हुई थी. उसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए.

'मैंने एक रुपया भी नहीं लिया'

अमित अंतिल: मैंने उनसे एक भी रुपये नहीं लिए हैं ये सारी बातें उन्होंने एक साजिश रचने के लिए की है. हमारे बीच ऐसी कोई भी लेन-देन नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें-  Amit Antil: मशहूर एक्टर पर टीचर ने लगाए आरोप, बोलीं 'मेरी प्राइवेट फोटो लीं, बेटे को मार देगा' 

Amit ने सुनाई पूरी आपबीती

अमित अंतिल: दरअसल जब हमारी दोस्ती अच्छी हो गई तो तो हम कई बार शूट के लिए मिलें. हमारी दोस्ती गहरी हो गई. फिर धीरे-धीरे इन्होंने मेरे काम और जीवन में जरूरत से ज्यादा दखल देना शुरू कर दिया. यहां मत जाओ-वहां मत जाओ, इस लड़की से मत मिलो, उसके साथ शूटिंग मत करो आदि. इस बात को लेकर हमारा झगड़ा भी हुआ और मैंने इनसे रिक्वेस्ट किया कि आप मेरी लाइफ से चली जाइए. मुझे इस तरह की रोक-ठोक वाली दोस्ती नहीं चाहिए जिससे मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ खराब हो.

अलग होने के बाद शुरू हुआ...

अमित अंतिल: हम दोनों की बात होना बंद हो गई थी लेकिन फिर एक दिन कोई  मैडम बीच में आईं और उन्होंने कहा कि "ये महिला बहुत बीमार पड़ रही है अगर आप बात नहीं करोगे तो मर जाएगी". मैंने उन मैडम बताया किस तरह से उस महिला ने मुझे परेशान कर रखा था. वो मैसेज की सारी चैट मेरे पास रखी हुई हैं.
इसके बाद मैंने फिर से बात करना शुरू किया लेकिन फिर से उस महिला ने वही पुरानी चीजे करना शुरू कर दिया. उनके इस तरह के व्यवहार से परेशान होकर मैंने उन्हें ब्लॉक तक किया सोशल मीडिया से, उनके नंबर भी ब्लॉक किए लेकिन वो बार-बार नई आइडी और नए नंबर से मैसेज और कॉल करके परेशान करने लग जाती थीं.

महिला ने लगाए ऐसे गंभीर आरोप

अमित अंतिल: मैंने कई बार समझाया लेकिन पुरानी मित्र होने के नाते मैंने ज्यादा कुछ नहीं कहा. आपको बता दूं कि इन्होंने मुझे जान से मारने, मेरा करियर और लाइफ बर्बाद करने की धमकी तक दी है.  इतना ही नहीं मुझे ब्लैक मैजिक करके जान से मारने की धमकी दी. इसलिए डर के मारे मैंने इनसे सारे रिश्ते-नाते खत्म करके ब्लॉक कर दिया. बाकी उन्होंने आरोप लगाया है कि मैं उनके बेटे को मार दूंगा वो भी बात झूठी है क्योंकि मैं उनके बेटे को जानता तक नहीं.


 देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement