Advertisement

Health Tips: स्वाद और सुगंध ही नहीं सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है लौंग

लौंग में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत को फायदा पहुंचाते हैं. लौंग सर्दी-खांसी से लेकर पाचन तक की समस्या में कारगर है.

Health Tips: स्वाद और सुगंध ही नहीं सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है लौंग

cloves

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसाले सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होते हैं. खाने में तो बेशक इनका इस्तेमाल स्वाद और खुशबू के लिए किया जाता है, लेकिन इनका सेवन सेहत को भी काफी फायदे देता है. सेहत के लिए फायदेमंद साबित होने वाले इन्हीं मसालों में से एक है लौंग. पाचन संबंधी समस्या को दूर करने से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक लौंग के कई फायदे हैं.

लौंग में मौजूद पोषक तत्व
लौंग में आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, विटमिन-K, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट जैसे कई तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. लौंग का सेवन करने से शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी महसूस नहीं होती है. इसके अलावा लौंग में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं

लौंग के फायदे
लौंग के सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. यह डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकती है. ऐसा माना जाता है कि खाली पेट लौंग का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है. इससे आपको सर्दी-जुकाम में भी राहत मिलती है. अक्सर लौंग सर्दी-जुकाम के समय में लौंग को सूंघने से भी लाभ मिलता है.

दांत दर्द में राहत
आपने सुना होगा कि अक्सर टूथपेस्ट के  मुख्य इंग्रिडेंट्स में लौंग शामिल होती है. इसके पीछे वजह यह है कि लौंग दांत दर्द में काफी राहत देती है. दांत में लौंग दबाकर रखने से दर्द में आराम मिलता है. 

ये भी पढ़ें- Ovarian Cysts की समस्या से जूझ रही हैं मशहूर यू-ट्यूबर Lilly Singh, जानें इसके लक्षण और कारण

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement