भारत
)
Chandrayaan-3 Soft-landing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर पहुंचने की सफलता पर देश के गौरव इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी. पीएम मोदी ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर साउथ अफ्रीका से देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस उपलब्धि को पूरी दुनिया की उपलब्धि बताया. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि ये क्षण विकसित भारत के शंखनाद का है, ये क्षण नए भारत के जयघोष का है. पीएम मोदी ने इस उपलब्धि पर कहा कि हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया.