भारत
)
Seema Haider और Sachin की लवस्टोरी की चर्चा के बीच सीमा के पहले पति गुलाम का एक और बयान सामने आया है. इस बयान में गुलाम हैदर ने PM Modi और CM Yogi से गुहार लगाई है. उसने पीएम मोदी और सीएम योगी से बच्चों को वापस भेजने की अपील की है. इतना ही नहीं, पाकिस्तानी यूट्यूबर मोहसिन के चैनल के जरिए गुलाम हैदर ने कई खुलासे किये. पाकिस्तान से भागकर आई सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने तीसरी शादी करने तक की बात कही. इस बातचीत में गुलाम हैदर ने बताया कि वो जल्द भारत आकर बच्चों को साथ ले जाने की कोशिश करेगा. उसने कहा कि “सीमा चले ना चले, बच्चों को वापिस लेकर आऊंगा”.