भारत
)
दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्यों ने नए वक्फ कानून के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में दाऊदी बोहरा समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान, समुदाय के सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के दृष्टिकोण में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया और वक्फ कानून को लेकर उनकी लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए उनका आभार जताया. इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी वहां मौजूद थे.