Advertisement
Video ThumbnailVideo Thumbnail
Updated: Oct 26, 2023, 01:07 PM IST

MP Snake Video मौत से लड़ रहा था Snake Police Constable Atul Sharma ने ऐसी दी CPR

MP Snake CPR Video: अभी तक आपने सीपीआर देकर लोगों की जान बचाते हुए देखा होगा या सुना होगा. लेकिन मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां सीपीआर देकर एक सांप की जान बचाई गई है. दरअसल सेमरीहरचंद की तवा कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस आरक्षक अतुल शर्मा ने पानी की पाइपलाइन में फंसे एक सांप को बाहर निकाला और उसे अपने मुंह से सांप सीपीआर दी. अतुल शर्मा ने 2008 से लेकर अभी तक लगभग 500 सांपों का रेस्क्यू किया है, लेकिन यह पहला मामला था जिसमें उनके द्वारा किसी सांप को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई. यह सब उन्होंने डिस्कवरी चैनल से सीखा था. जानकारी के मुताबिक पाइपलाइन में फंसे सांप को निकालने के लिए लोगों ने कीटनाशक को पानी में मिलाकर पाइपलाइन में डाल दिया था. जिसके बाद सांप बेहोश हो गया इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने सेमरीहरचंद थाने में पदस्थ आरक्षक अतुल शर्मा को दी थी.