भारत
)
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के एक गांव अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 45 साल की एक महिला और उसकी 20 साल की बेटी ने कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया. इस हादसे में दोनों की मृत्यु हो गई. प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा ने कथित रूप से पुलिस, जिला प्रशासन और राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मदाह कर लिया. रूरा इलाके के मडौली गांव में "ग्राम समाज" की जमीन से अतिक्रमण हटाने गए थे.पीड़ितों को बचाने की कोशिश में रूरा पुलिस थाने के एसएचओ दिनेश गौतम और प्रमिला के पति गेंदन लाल झुलस गए.पीड़ित परिवार के सदस्यों ने जिला मजिस्ट्रेट नेहा जैन और एसपी बी.बी.जी.टी.एस. से मैथा के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट ज्ञानेश्वर प्रसाद, लेखपाल सिंह और दूसरे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है. अधिकारियों ने बताया कि गांव वालों ने लाल के खिलाफ "ग्राम समाज" की जमीन का अतिक्रमण करने की शिकायत डीएम से की थी.