भारत
)
दिल्ली में आरएलडी नेता मलूक नागर ने अश्विनी वैष्णव के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि अश्विनी वैष्णव वाकई में काम करते हैं, और वो रेल मंत्री नहीं वो रियल मिनिस्टर है। नागर ने कहा किअगर पूरे देश में 1947 से अब तक के आंकडे उठाएं, तो जितना काम अश्विनी जी के कार्यकाल में रेल मंत्रालय ने किया है, उतना काम कभी नहीं हुआ। मलूक नागर ने यह भी कहा कि जो भी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं, वे होनी नहीं चाहिए थी, सावधानी बरतना जरूरी है।