भारत
)
हिमाचल चुनावों के राजनीतिक इतिहास में जैसा चला आ रहा है, इस बार भी वही हुआ. चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए रिवाज नहीं बदल सके. और 5 साल पूरे होते ही सत्ता पलट गई. कांग्रेस ने 40 सीटें जीत लीं और बीजेपी को 25 सीटों पर संतोष करना पड़ा. हिमाचल के नतीजों को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ-साथ पीएम मोदी ने भी वोट प्रतिशत में 1% के अंतर का जिक्र किया. बीजेपी को जहां 43% वोट मिला, तो कांग्रेस को 43.9% वोट मिला. दोनो दलों में सिर्फ 0.9% वोटों का ही अंतर था. तो आईए देखते हैं कि कैसे महज़ इस 1% वोट के अंतर की वजह से बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा.