Advertisement
Video ThumbnailVideo Thumbnail
Updated: Apr 22, 2025, 01:07 PM IST

राहुल के साथ खड़ीं सुप्रिया श्रीनेत ने सत्ता पक्ष को दिया जोरदार जवाब

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के बोस्टन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर एक टिप्पणी की है, जिसके बाद सत्ता पक्ष उन पर लगातार हमलावर है. ऐसे में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत सामने आई हैं और उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन किया है. राहुल गांधी की टिप्पणी पर किए गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "क्या आपको लगता है कि इस देश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं। महाराष्ट्र में, जहां वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, 9.70 करोड़ लोग कैसे वोट डाल सकते हैं? पिछले 5 सालों में 32 लाख मतदाता जुड़े और 5 महीने में 49 लाख मतदाता जुड़े. जब हमने वीडियोग्राफी के लिए कहा तो चुनाव आयोग ने इनकार कर दिया और नियम भी बदल दिए. ऐसी कई चीजें हैं जो देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता पैदा करती हैं और अंततोगत्वा लोकतंत्र की मजबूत नींव पर प्रहार करती हैं. और राहुल जी ने जो बातें कहीं, वो नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है कहना. अगर वो ना कहते, तो गलत करते."